{"_id":"5d25b36c8ebc3e6c97360d96","slug":"gautami-kapoor-to-archana-puran-singh-6-television-actress-who-got-married-second-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी करके बदली इन 6 टीवी एक्ट्रेस की जिंदगी, दीपिका ने तो 6 महीने बाद ही जीता था 'बिग बॉस'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दूसरी शादी करके बदली इन 6 टीवी एक्ट्रेस की जिंदगी, दीपिका ने तो 6 महीने बाद ही जीता था 'बिग बॉस'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 10 Jul 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Pooja Ghai, Gautami and Dipika
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की एक्ट्रेस पूजा घई (Pooja Ghai) ने हाल ही में दूसरी शादी रचाई। क्योंकि में पूजा ने सुहासी का रोल निभाया था। शादी की जानकारी पूजा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करके फैंस को दी। पूजा ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने दूसरी शादी रचाई हो। टीवी इंडस्ट्री हो या फिर सिनेमाजगत ऐसे कई सारे स्टार्स हैं जिन्हें दूसरी शादी में खुशियां मिलीं। जानिए ऐसी 6 टीवी एक्ट्रेस जिन्होंने दूसरी शादी रचाई।
2 of 7
Shweta, Raja and Abhinav
- फोटो : file photo
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'कसौटी जिंदगी' से देशभर में फेमस हुईं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने पहली शादी तकलीफों से भरी रही। श्वेता ने राजा चौधरी से शादी की थी जिसके बाद मारपीट की खबरें आई। इसके बाद श्वेता ने राजा चौधरी को तलाक दे दिया। तलाक के कुछ वक्त बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली। श्वेता और अभिनव का एक बेटा है। जबकि राजा चौधरी से एक बेटी पलक है।
3 of 7
Tanaaz Irani and Bakhtiyaar Irani
- फोटो : instagram
तनाज ईरानी (Tanaaz Irani) इन दिनों दीपिका कक्कड़ के सीरियल 'कहां तुम कहां हम' में नजर आ रही हैं। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि तनाज ने बख्तियार ईरानी से दूसरी शादी की है। बख्तियार तनाज से उम्र में 8 साल छोटे हैं। बख्तियार से पहले तनाज ने मशहूर थिएटर आर्टिस्ट फरीद कुरीम से शादी की थी। हालांकि यह शादी नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Ram Kapoor and Gautami
गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) और राम कपूर की जोड़ी टीवी की दुनिया में परफेक्ट कपल के तौर पर फेमस है। गौतमी की राम कपूर के साथ पहली शादी नहीं है। इससे पहले गौतमी ने फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से शादी की थी। यह शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई।
विज्ञापन
5 of 7
Dipika Kakar
- फोटो : file photo
दीपिका ने अपने को-एक्टर रौनक सैमसन से साल 2009 में पहली शादी की थी। शादी के 3 साल तक उन्होंने इस बाद को छुपाकर रखा। यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया। 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। साल 2013 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शोएब ने परिवार की मौजूदगी में साल 2017 में 'नच बलिए' के सेट पर दीपिका को प्रपोज किया था। दोनों ने 22 फरवरी 2018 को शादी कर ली। दीपिका ने शादी के समय अपना धर्म बदल लिया था। इसके कुछ वक्त बाद वह 'बिग बॉस' में गईं और शो जीता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।