फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: 'संध्या बिंदणी' बन घर-घर मशहूर हो गईं दीपिका सिंह, जानें अभिनेत्री के बारे में खास बातें

Mon, 26 Jul 2021 11:15 AM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 26 Jul 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
tv actress deepika singh birthday: deepika singh aka sandhya did a lot of hard work for the lead character
दीपिका सिंह - फोटो : Instagram

दीपिका सिंह स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘दीया और बाती हम’ में संध्या राठी के किरदार को निभाती थीं। अभिनेत्री उन दिनों दर्शकों की पसंदीदा बिंदणी बन गई थीं। दीपिका बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। यही वजह है कि वे थिएटर में सक्रिय रहीं। उनका जन्म दिल्ली में ही हुआ और उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी किया है। शो में एक्टिंग करने के लिए दीपिका ने खूब मेहनत की थी। वे अपने काम को हर समय बेहतर बनाने की कोशिश करती थीं। 



संध्या कहकर पुकारने लगे थे लोग
उनका शो इतना प्रसिद्ध हो गया था कि एक समय लोग उन्हें उनके किरदार का नाम ‘संध्या’ कहकर ही लोग पुकारने लगे थे। दीपिका को उनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है। उन्हें घूमने का बहुत अधिक शौक है। अभिनेत्री सोमवार को अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें। 

tv actress deepika singh birthday: deepika singh aka sandhya did a lot of hard work for the lead character
अनस राशिद - फोटो : Social media

सूरज को जड़ दिया था थप्पड़
दीया और बाती की शूटिंग के दौरान ही शो के दोनों मुख्य कलाकार में विवाद छिड़ गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार सूरज का किरदार निभाने वाले अनस राशिद ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी, जिसके बाद राशिद ने उन्हें अपशब्द भी कहा। दीपिका से ये सहन नहीं हुआ और उन्होंने अनस को थप्पड़ जड़ दिया था।

tv actress deepika singh birthday: deepika singh aka sandhya did a lot of hard work for the lead character
Deepika Singh - फोटो : instagram

शो के निर्देशक से की शादी 
दीपिका सिंह ने 2014 में 25 वर्ष की उम्र में शो ‘दीया और बाती हम’ के निर्देशक रोहित राज गोयल से शादी कर ली थी। जिसके बाद निर्देशक ने शो छोड़ दिया था। शादी में मीरा रोड के एक कार्यक्रम स्थल पर सीरियल के सभी लोग आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tv actress deepika singh birthday: deepika singh aka sandhya did a lot of hard work for the lead character
deepika singh - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना के दौरान मांगी थी मदद
अभिनेत्री की मां को कोरोना हो गया था। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दिल्ली सरकार की मदद मांगी थी। वीडियो में उन्होंने कहा था कि उनकी मां की हालत ठीक नहीं है और अस्पताल वालों ने उन्हें रिपोर्ट भी नहीं दी थी। 

विज्ञापन
tv actress deepika singh birthday: deepika singh aka sandhya did a lot of hard work for the lead character
deepika singh - फोटो : social media

रात में जागकर करती थीं एक्टिंग
दीपिका ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें शो के दौरान शुरुआत में किरदार में ढलने में बड़ी मुश्किल आ रही थी। ऐसे में वे रात-रात भर जागकर अभिनय का अभ्यास करती थीं। वे बचपन से पढ़ने में भी प्रतिभाशाली रही हैं, यही वजह है कि वे कभी भी खुद को कमजोर नहीं देख सकती थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed