मंदार चंदवांदकर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मास्टर भिड़े का किरदार निभाते हैं। मंदार ने तारक मेहता से पहले कई टीवी सीरियल और मराठी नाटकों में काम किया हुआ है। उन्हें कई सारे अवार्ड्स भी मिल चुके हैं। वे टेलीविजन की दुनिया के अनुभवी कलाकारों में से एक हैं लेकिन मंदार अपने पुराने साक्षात्कारों में कई बार कह चुके हैं कि उन्हें पहचान आत्माराम भिड़े ने ही दिलवाई है। अब लोग उन्हें उनके नाम से नहीं बल्कि इसी नाम से पहचानते हैं।
जन्मदिन: असल जिंदगी में भी मंदार चंदवादकर को मास्टर भिड़े के नाम से जानते हैं लोग, बिजली का बिल भी इसी नाम से आता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी नहीं जानते असली नाम
भिड़े का किरदार इतना लोकप्रिय हो चुका है कि अब मंदार को कोई उनके असली नाम से नहीं जानता है। उनके पड़ोसी तक उन्हें भिड़े ही कहकर पुकारते हैं। लोग उनके स्वभाव को भी आत्मराम भिड़े की तरह ही गंभीर समझते हैं। भिड़े का किरदार उनकी पहचान बन चुका है।
भिड़े के नाम से आता है बिजली का बिल
भिड़े के किरदार को लोग इतनी गंभीरता से लेने लगे हैं कि उनके घर पर बिजली का बिल भी मास्टर भिड़े के नाम से आता है। उनका कोई असली नाम से पता ही नहीं बता पाता है। उनसे लोग गोकुलधाम सोसायटी के बारे में भी सवाल किया करते हैं।
करोड़ों के हैं मालिक
मंदार 20 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वे शो के लिए एक एपिसोड का 45 हजार रुपये चुकाते हैं। उनको महंगी कारें रखने का भी शौक है। वे एकदम लग्जरी लाइफ जीते हैं। मंदार 12 साल से शो कर रहे हैं और उन्होंने शो में आने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
भिड़े पहले नौकरी किया करते थे। वे दुबई में मैकेनिकल इंजीनियर थे और 2000 में नौकरी को छोड़ दिया। उसके बाद वो थिएटर और सीरियलों में काम करने लगे। आठ साल तक मराठी नाटकों में काम करने के बाद उन्होंने आत्माराम भिड़े का किरदार निभाया।