{"_id":"60fe53c58ebc3e580368e2ee","slug":"indian-idol-12-decisions-of-showmakers-at-end-moment-may-affect-pawandeep-and-arunita","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 12: शो के आखिरी दिनों में बदले जा रहे नियम, पवनदीप और अरुणिता के लिए खड़ी हो सकती हैं मुश्किलें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Indian Idol 12: शो के आखिरी दिनों में बदले जा रहे नियम, पवनदीप और अरुणिता के लिए खड़ी हो सकती हैं मुश्किलें
‘इंडियन आइडल सीजन 12’ फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। 15 अगस्त को शो का फिनाले एपिसोड प्रसारित होगा जिसके लिए जजेस को टॉप-3 चुनना होंगे। इंडियन आइडल पिछले बारह सालों से चला आ रहा है और दर्शकों के बीच हर वर्ष यह लोकप्रिय रहता है। शो को रोचक बनाने के लिए इसमें ट्विस्ट भी डाले जाते हैं। शो पर सिंगिग के अलवा खूब सारी मस्ती भी होती है।
एलिमिनेशन को लेकर चौंका दिया
बीते वीकेंड शो पर बप्पी लहरी और रीना रॉय स्पेशल गेस्ट बनकर शो पर आए थे और इसी दिन जजेस टॉप-6 में से किसी 5 को चुनने वाले थे लेकिन एलिमिनेशन को लेकर मेकर्स ने कुछ ऐसा कर दिया कि सभी चौंक गए थे। बता दें आपको कि इससे पहले शो से आशीष कुलकर्णी बाहर हो चुके हैं और अब बारी थी कि निहाल, मोहम्मद दानिश, अरुणिता, पवनदीप, शनमुख प्रिया, सायली कांबले में से किसी एक की शो से बाहर जाने की।
शो में बने हुए हैं टॉप-6
रविवार वाला एपिसोड जब खत्म होने आया तो सभी को उम्मीद थी कि अब किसी एक प्रतिभागी को जीत के इतना करीब आकर घर लौटना होगा लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। किसी भी सिंगर को शो से बाहर नहीं किया गया जिसका मतलब यह है कि शो में अभी भी टॉप-6 ही शेष हैं।
3 of 5
इंडियन आइडल 2020
- फोटो : Instagram
दो सप्ताह से नहीं हुआ एलिमिनेशन
आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेशन के बाद शो पर कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है। ऐसे में दर्शकों को पूरी उम्मीद थी कि इस रविवार तो किसी एक प्रतिभागी का एलिमिनेशन तय है ताकि टॉप-5 मिल सकें लेकिन ऐसा कुछ हो ही नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : Instagram
अन्य सिंगर्स पर पड़ेगा फर्क
शो के फिनाले को अब ज्यादा समय नहीं बचे हैं और जजेस को इससे पहले टॉप-3 चुनना होंगे, ऐसे में दूसरे सिंगर्स पर इसका प्रभाव पड़ेगा। शो के आखिरी दिनों में लिए जाने वाला यह फैसला टॉप कंटेस्टेंट पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल जैसे प्रतिभागियों को भी प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
5 of 5
Indian Idol 12
- फोटो : इंस्टाग्राम
हो सकता है डबल एलिमिनेशन
चूंकि पिछले दो सप्ताह से शो से कोई बाहर नहीं हुआ है और आने वाले बहुत कम दिनों में जजेस को टॉप-3 चुनना है तो ऐसे में बिल्कुल संभव है कि डबल एलिमिनेशन हो जाए और आने वाले सप्ताह दो प्रतिभागियों को एक साथ शो छोड़कर घर लौटना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।