Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Celebs TV Hosts: Before Kangana Ranaut, these film stars have tried their luck at hosting some were successful and some were flops
{"_id":"61fea6b8ac8eea6e230d79b9","slug":"celebs-tv-hosts-before-kangana-ranaut-these-film-stars-have-tried-their-luck-at-hosting-some-were-successful-and-some-were-flops","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs TV Hosts: कंगना रणौत से पहले इन सितारों ने भी होस्टिंग में आजमाया हाथ, कुछ हुए सफल तो कई फ्लॉप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Celebs TV Hosts: कंगना रणौत से पहले इन सितारों ने भी होस्टिंग में आजमाया हाथ, कुछ हुए सफल तो कई फ्लॉप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:07 PM IST
सार
फिल्म इंडस्ट्री में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों और टिप्पणी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी क्रम में अब अभिनेत्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
1 of 6
टीवी रियलिटी शो होस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों और टिप्पणी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी क्रम में अब अभिनेत्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल एक्ट्रेस कंगना रणौत जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री एकता कपूर के नए शो लॉकअप के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। अभिनेत्री इस शो में होस्ट की भूमिका में नजर आने वाली हैं। हालांकि, कंगना बॉलीवुड की पहली ऐसी कलाकार नहीं हैं, जो फिल्मों के बाद होस्टिंग में भी अपना हाथ आजमाती नजर आ रही हैं। इससे पहले भी कई बड़े कलाकार होस्टिंग के जरिए दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मी सितारों के बारे में-
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा टीवी के मशहूर रियलिटी शो को भी होस्ट करते नजर आ रहे हैं। बीते 21 सालों से कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन का यह शो दर्शकों को बेहद पसंद आता है। अभिनेता ने यह शो तक चुना था, जब उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही थी। लेकिन आज यह शो पॉपुलैरिटी के मामले में किसी से कम नहीं है।
2 of 6
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान टेलीविजन के एक और चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को होस्ट करते नजर आते हैं। टीवी के इस रियलिटी शो के 15 सीजन पूरे हो चुके हैं, जिनमें से 1-2 सीजन छोड़ बाकी सभी सीजन लगातार सलमान खान ने होस्ट किया है। इसके अलावा सलमान खान सोनी टीवी के शो दस का दम को भी होस्ट करते नजर आए थे।
3 of 6
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी
मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों के साथ-साथ रियलिटी शो के जरिए भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। रोहित शेट्टी कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करते नजर आते हैं। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स ही नहीं बल्कि दर्शक भी उन्हें इस शो को होस्ट करते देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी बीते साल रियलिटी शो के जरिए टेलीविजन पर अपना धमाकेदार डेब्यू किया था। वह कलर्स पर प्रसारित होने वाले ‘द बिग पिक्चर’ नामक शो को होस्ट करते नजर आए। रणवीर के इस शो में आम लोग कम ही नजर आते थे। हालांकि कई बॉलीवुड कलाकार शो में बतौर मेहमान नजर आ चुके हैं। अभिनेता के इस शो को दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद इस शो को जल्द ही बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : Instagram Post
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान अभिनेता शाहरुख खान ने भी कौन बनेगा करोड़पति का एक सीजन होस्ट किया है। इसके अलावा किंग खान टेलीविजन के रियलिटी शो क्या आप पांचवी पास से तेज है को भी होस्ट करते नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।