फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीजेन खान से श्रद्धा निगम तक: कभी दर्शकों के दिलों में बसते थे ये सितारे, आज हो चुके हैं इंडस्ट्री से गायब

Mon, 28 Jun 2021 02:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 28 Jun 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Cezanne Khan to shradhha nigam these celebs were famous once now disappeared from film Industry
सीजेन खान, श्रद्धा निगम - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की दुनिया में प्रतियोगिता बहुत ज्यादा है और सफलता पाने की चाहत लेकर ना जाने कितने ही लोग इस इंड्स्ट्री में अपना करियर बनाने आते हैं। हालांकि दर्शकों को याद वही सितारे रहते हैं जो उनकी नजरों के सामने बने रहते हैं। मनोरंजन की अतरंगी दुनिया में आज का चमकता सितारा कल भी चमकता ही रहेगा इस बात की कोई गारंटी नहीं होती है। जो आज हिट है वो जरूरी नहीं की कल भी हिट हो। बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे रहे हैं जो एक समय पर तो खूब चमके लेकिन फिर धीरे धीरे दर्शकों की नजरों से गायब हो गए।



दर्शकों के पसंदीदा सितारे जो पर्दे से हो गए गायब

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी जगत में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिलता है। एक वक्त ऐसा था जब टीवी के कुछ सितारे दिन रात दर्शकों के दिलो-दिमाग में बसे रहते थे, लेकिन आज उनके फैंस उन्हें भूल चुके हैं। इसकी वजह यही है कि समय के साथ ये सेलेब्स टीवी से दूर होने लगे और नए सितारों ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली। तो चलिए आज आपको कुछ ऐस ही सितारों के बारे में बताते हैं जो अब इंडस्ट्री से गायब हो चुके हैं।

Cezanne Khan to shradhha nigam these celebs were famous once now disappeared from film Industry
श्रद्धा निगम - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा निगम

श्रद्धा किसी वक्त में टीवी जगत का सबसे मशहूर चेहरा मानी जाती थीं। उन्होंने कई हिट शो में काम किया था। उनका शो 'कृष्णा-अर्जुन' लोगों को काफी पसंद आया था। उस वक्त हर किसी की जुबान पर श्रद्धा का ही नाम रहता था। हिट होने के बाद श्रद्धा ने करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी। हालांकि ये शादी लंबे समय तक चली नहीं और दोनों का तलाक हो गया। वहीं कुछ समय बाद श्रद्धा भी पर्दे से गायब होने लगीं और अब वो लाइमलाइट से दूर हैं।

Cezanne Khan to shradhha nigam these celebs were famous once now disappeared from film Industry
पूजा घई - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा घई

पूजा ने टीवी के कई शोज में काम किया था लेकिन उन्हें बड़ा ब्रेक मिला था एकता कपूर के हिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से। इस सीरियल में उन्होंने सुहानी का किरदार निभाया था जिससे वो घर घर में फेमस हो गईं थीं। पूजा घई ने और भी कई टीवी सीरियल में काम किया और फिर एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। आज पूजा टीवी शोज से दूर वेडिंग प्लानिंग और इवेंट मैनेजमेंट के लिए काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cezanne Khan to shradhha nigam these celebs were famous once now disappeared from film Industry
पूनम नरूला - फोटो : Instagram

पूनम नरूला

टीवी शो 'इतिहास' में पूनम नरूला को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वो 'कसौटी जिंदगी की', 'कुटुंब' , 'कुसुम', 'कहीं किस रोज' में नजर आईं थीं। इसके अलावा जादू पर आधारित कॉमेडी शो 'शरारत' में भी उनके किरदार को पसंद किया गया था। हालांकि कुछ समय बाद वो पर्दे से गायब हो गईं।

विज्ञापन
Cezanne Khan to shradhha nigam these celebs were famous once now disappeared from film Industry
श्वेता कावत्रा - फोटो : Twitter

श्वेता कावत्रा

टीवी अभिनेत्री श्वेता ने सीरियल 'कहानी घर घर की' से खूब नाम कमाया था। इस शो में उन्होंने वैंप का किरदार निभाया था। उनके घुंघराले बाल और तीखी मुस्कान फैंस के दिलों को घायल कर देती थीं। उनके हर अंदाज के फैंस दीवाने थे। हालांकि कुछ समय बाद श्वेता की टीवी शोज से दूरी बढ़ गई और वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed