फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: जैस्मिन भसीन ने रिजेक्शन से तंग आकर की थी आत्महत्या की कोशिश, जानिए उनके कुछ दिलचस्प राज

Mon, 28 Jun 2021 12:57 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 28 Jun 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Jasmine Bhasin she talk about not getting work in industry and tried to commit suicide
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram

जैस्मिन टेलीविजन जगत की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। आज वह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दिल से दिल तक, नागिन, बिग बॉस 14 सहित कई शोज का हिस्सा रह चुकी जैस्मिन भसीन आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद जैस्मिन ने कई साउथ की फिल्मों में काम किया। साल 2015 में जैस्मिन भसीन को सीरियल 'टशन-ए-इश्क' से सबसे बड़ा ब्रेक मिला। इस सीरियल में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। शो में उन्हें काफी पसंद किया था। जैस्मिन के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प राज आपको बताएंगे।



पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं जैस्मिन 

जैस्मिन भसीन का जन्म 28 जून 1990 को कोटा में हुआ था। उन्होंने कोटा से ही अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद उन्होंने जयपुर से हॉस्पिटैलिटी का कोर्स किया। जैस्मिन सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जैस्मिन ने बहुत ही कम उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने कई एड्स, प्रिंट और टेलीविजन के लिए काम किया। साल 2011 में जैस्मिन भसीन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

Happy Birthday Jasmine Bhasin she talk about not getting work in industry and tried to commit suicide
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram

तमिल फिल्म से की अपनी शुरुआत

जैस्मिन भसीन ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी। साल 2011 में उन्होंने तमिल फिल्म 'वानम' में काम किया। इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्में की, जिसमें करोड़पति, वेता, लेडीज एंड जेंटलमैन, जिल जुंग जक जैसी फिल्में शामिल हैं। तमिल फिल्मों से परदे पर कदम रखने वाली जैस्मिन भसीन ने साल 2015 में टेलीविजन सीरियल किया, जिसके बाद वो घर-घर में मशहूर हो गईं।

Happy Birthday Jasmine Bhasin she talk about not getting work in industry and tried to commit suicide
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram

टशन-ए-इश्क से की शुरुआत

साल 2015 में आए सीरियल 'टशन-ए-इश्क' से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत करने वाली जैस्मीन ने इस शो में मुख्य भूमिका निभाई थी। सीरियल में उन्होंने अभिनेत्री ट्विंकल तनेजा का किरदार निभाया था। बबली अभिनेत्री की इस भूमिका को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। जैस्मिन ने साल 2017 में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई स्टारर शो 'दिल से दिल तक' में सेकेंड लीड के तौर पर काम किया। इस शो ने उन्हें अलग पहचान दी। इसके बाद वे साल 2019 में सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में नजर आईं। इस शो ने उन्हें घर-घर में ख्याति दिलाई और आज वो टेलीविजन का बड़ा चेहरा बन चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Jasmine Bhasin she talk about not getting work in industry and tried to commit suicide
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram

संघर्ष भरा रहा है जैस्मिन का सफर

जैस्मिन आज भले ही टेलीविजन का एक बड़ा नाम बन गईं हो, लेकिन उनका ये सफर इतना आसान नहीं था। खुद जैस्मिन ने ये बताया था कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय था जब वो संघर्ष करते-करते पूरी तरह से टूट चुकी थीं और उन्होंने एक बड़ा कदम उठाने की कोशिश की थी। जैस्मिन ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में एक टास्क के दौरान अपने इस दर्द को बयां किया था। जैस्मिन ने बताया कि रिजेक्शन से तंग आकर वो आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी हैं। जैस्मिन ने कहा, 'मेरे शरीर पर कई दाग-धब्बे थे, मैं जहां भी ऑडिशन के लिए जाती थी, मुझे रिजेक्ट कर दिया जाता था। हर रोज कई रिजेक्शन पाने के बाद मैं बुरी तरह से टूट गई थी। मैंने ये मान लिया था कि मेरा अब कुछ नहीं हो सकता क्योंकि मैं सुन्दर नहीं हूं।

विज्ञापन
Happy Birthday Jasmine Bhasin she talk about not getting work in industry and tried to commit suicide
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram

आत्महत्या का कदम उठाने को सबसे बड़ी गलती मानती हैं जैस्मिन 

जैस्मिन भसीन ने बताया कि वो बुरी तरह से हार गई थीं, जिसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा, 'मैंने एक साथ कई अलग-अलग दवाईयां खा ली थी, लेकिन किस्मत से मैं बच गई। जैस्मिन ने अपने इस कदम को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया। उन्होंने कहा, 'जब तक सांस चलेगी तब तक किसी भी मुश्किल का सामना किया जा सकता है। हमें कभी भी कायरों की तरह हार नहीं माननी चाहिए, जब मैंने मेहनत की तो मेरे पास सब कुछ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed