फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हरमन सिंह' से 'गोपी बहू' तक: पर्दे पर इंटीमेट सीन करने से इनकार कर चुके हैं टीवी के ये सितारे

Mon, 28 Jun 2021 12:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 28 Jun 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Vivian dsena to Giaa manek these tv stars have refused to do intimate and kissing scene on tv
विवियन डीसेना, जिया माणिक - फोटो : सोशल मीडिया

छोटा पर्दा अब छोटा नहीं रह गया है और बहुत बड़ा बन चुका है।पहले जहां फिल्मों और टेलीविजन के कंटेंट में जमीन आसमान का फर्क होता था तो वहीं आज छोटे पर्दे पर आने वाले शोज में बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है। आज कल बहुत से ऐसे टीवी शो और सीरीज आने लगे हैं जिसमें सितारे बिना किसी हिचकिचाहट के किसिंग सीन और इंटीमेट सीन दे रहे हैं। यहां तक कि बहुत सी टीवी अभिनेत्रियां अब टीवी पर भी छोटे और बोल्ड कपड़े पहने नजर आ रही हैं।



 किसिंग और इंटीमेट सीन करने से इनकार कर चुके हैं ये सितारे

इतना ही नहीं बहुत से मॉडर्न टीवी शोज में अभिनेत्रियों को बिकिनी पहनने से भी कोई गुरेज नहीं हैं। वहीं टीवी शोज देखने वाले दर्शकों में भी बदलाव आ गया है। दर्शक ऐसे बोल्ड कंटेंट पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि अभी भी टेलीविजन के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्हें छोटे पर्दे पर इंटीमेट सीन देना पसंद नहीं है। साथ ही बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो बोल्ड कपड़े या बिकिनी पहनने से परहेज रखती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही टीवी कलाकारों के बारे में जो पर्दे पर बोल्ड सीन देने से कर चुके हैं इनकार।

Vivian dsena to Giaa manek these tv stars have refused to do intimate and kissing scene on tv
विवियन डीसेना - फोटो : सोशल मीडिया

विवियन डीसेना

विवियन ने अपनी शानदार अदायगी और गुड लुक्स से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। विवियन को शो 'प्यार की ये एक कहानी' में काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा 'मधुबाला-एक इश्क एक जुनून' में भी उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था। विवियन 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' शो में हरमन सिंह के किरदार में नजर आते हैं। वो कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले ही बता देते हैं कि पर्दे पर वो कोई भी इंटीमेट सीन देने में सहज नहीं है। उनका कहना है कंटेंट शो को हिट बनाता है इंटीमेट सीन्स नहीं।

Vivian dsena to Giaa manek these tv stars have refused to do intimate and kissing scene on tv
जिया माणिक - फोटो : Instagram

जिया माणिक

'शो साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर घर में मशहूर हुईं जिया माणिक भी पर्दे पर इंटीमेट सीन करने से परहेज करती हैं। जिया असल जिंदगी में बोल्ड और बिंदास हैं, लेकिन पर्दे पर उन्हें इंटीमेट सीन करना पसंद नहीं है। उन्होंने पहले ही ये साफ कर दिया है कि वो अपने किसी भी को-एक्टर संग किसिंग सीन नहीं दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivian dsena to Giaa manek these tv stars have refused to do intimate and kissing scene on tv
कृतिका सेंगर - फोटो : सोशल मीडिया

कृतिका सेंगर

'कसम तेरे प्यार की' फेम अभिनेत्री कृतिका सेंगर ने भी साफ किया हुआ है कि वो पर्दे पर किसी भी तरह का इंटीमेट सीन नहीं करेंगी। बता दें कि एक शो के लिए कृतिका को शरद मल्होत्रा संग रोमांटिक सीन करना था लेकिन कृतिका ने ऐसा करने से मना कर दिया था। इसके बाद मेकर्स ने कृतिका के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था और सीन शूट हुआ था।

विज्ञापन
Vivian dsena to Giaa manek these tv stars have refused to do intimate and kissing scene on tv
माही विज - फोटो : Instagram

माही विज

टीवी की मशहूर अभिनेत्री माही विज पर्दे पर इंटीमेट सीन करने से परहेज करती हैं। जहां एक तरफ उनके पति जय भानुशाली को ऑनस्क्रीन इंटीमेसी से कोई दिक्कत नहीं है तो वहीं माही ऐसा करने में बिल्कुल ही सहज महसूस नहीं करती हैं। बालिका वधू शो में उनके और रुसलान मुमताज के बीच एक किसिंग सीन था जिसे लेकर माही नाराज हो गईं थीं और उन्होंने सीन डिलीट करवा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed