फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल में भर्ती हैं बिग बॉस फेम सृष्टि रोड़े, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को बताया हालचाल

Mon, 28 Jun 2021 11:26 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 28 Jun 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
srishty Rode admitted in the hospital for five days actress says i am still recovering
सृष्टि रोड़े - फोटो : Instagram Post

सृष्टि रोड़े आज टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं। हालांकि उन्हें ये पहचान बिग बॉस 12 से मिली। बिग बॉस 12 में सृष्टि को उनके क्यूट अंदाज और उनके फैशन के लिए बहुत पसंद किया। उस सीजन में वो प्रसिद्ध प्रतिभागियों में से एक थी। बिग बॉस के बाद सृष्टि की सोशल मीडिया पर भी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वो अपने फैंस से अकसर जुड़ी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जहां उन्होंने बताया कि वो अस्पताल में भर्ती हैं।



सर्जरी के लिए भर्ती हुईं सृष्टि रोड़े

सृष्टि ने अपनी हेल्थ पर अपडेट अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो साझा किया, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं हैं। इस वीडियों को उन्होंने अपना हालचाल प्रशंसकों को बताया। इस वीडियो को डालते हुए इसके साथ सृष्टि ने लिखा, 'सर्जरी के लिए जाने से ठीक पहले। 5 दिन हो गए हैं, लेकिन मैं अभी भी अस्पताल में हूं। आप सबके प्यार से रिकवर हो रही हूं। आप सबके ढ़ेर सारे प्यार के लिए शुक्रिया। हालांकि सृष्टि की किस चीज की सर्जरी थी, इस बारे में उन्होंने नहीं बताया।

srishty Rode admitted in the hospital for five days actress says i am still recovering
सृष्टि रोड़े - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने दिया प्यार

सृष्टि रोड़े के इस वीडियो के सामने आने एक बाद प्रशंसक अपनी इस पसंदीदा अभिनेत्री के लिए चिंतित हो गए और सोशल मीडिया पर सृष्टि को जल्दी ठीक होने के लिए कहा और साथ ही ढेर सारा प्यार दिया। एक यूजर ने सृष्टि की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जल्दी से ठीक जाइए, मैं आपके लिए चिंतित था। क्या हुआ, भगवान आपकी हमेशा रक्षा करें। अपना ध्यान रखिए और पूरी एनर्जी के साथ घर लौटकर आइए। पहले की तरह ही स्वस्थ हो जाइए, क्यूट छोटी सी सृष्टि।' तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप जल्दी ठीक हो जाओ में आपकी रील्स बहुत मिस कर रही हूं।

srishty Rode admitted in the hospital for five days actress says i am still recovering
सृष्टि रोड़े - फोटो : Instagram

कई बड़े शोज का सृष्टि रह चुकी हैं हिस्सा

सृष्टि रोड़े कई बड़े शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2007 में टेलीविजन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वो कई लोकप्रिय टीवी शोज कर चुकी हैं। सृष्टि को छोटी बहू, शोभा सोमनाथ की, पुनर विवाह-एक नई उम्मीद, चलती का नाम गाड़ी और इश्कबाज जैसे शोज में अभिनय करते हुए देखा गया है। लेकिन उन्हें टेलीविजन में जो अलग पहचान मिली वो रियलिटी शो बिग बॉस से मिली, जहां सृष्टि का एक नया रूप सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
srishty Rode admitted in the hospital for five days actress says i am still recovering
सृष्टि रोड़े, मनीष नागदेव - फोटो : Instagram

मनीष नागदेव के साथ रिश्ते में रही सृष्टि

सृष्टि टीवी अभिनेता मनीष नागदेव के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। सृष्टि और मनीष नागदेव तकरीबन 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने साल 2017 में सगाई कर ली थी। हालांकि, बिग बॉस से निकलने के बाद सृष्टि ने मनीष संग अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। मनीष ने बताया था कि सृष्टि ने उनसे मिलकर नहीं बल्कि फोन पर ही रिश्ता खत्म किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके अपनी फीलिंग प्रशंसकों के सामने रखी थी। मनीष बनूं मैं तेरी दुल्हन, हम लड़कियां, बेगूसराय जैसे शोज में काम किया है।

विज्ञापन
srishty Rode admitted in the hospital for five days actress says i am still recovering
रोहित सुचांती, सृष्टि रोड़े - फोटो : Instagram

रोहित सुचांती को माना जाता है इनके ब्रेकअप की वजह

मनीष और सृष्टि के ब्रेकअप की वजह अभिनेता रोहित सुचांती को माना जाता है। दरअसल रोहित और सृष्टि बिग बॉस के एक ही सीजन के प्रतियोगी थे। इन दोनों की जोड़ी को लोग इस शो में पसंद करते थे। रोहित ने नेशनल टेलीविजन पर ये तक कह दिया था कि वो सृष्टि को पसंद करते हैं। इन दोनों के बीच बिग बॉस के घर में एक अलग केमिस्ट्री देखने को मिली थी। मनीष और सृष्टि के ब्रेकअप की वजह रोहित को ही माना जाता है। बिग बॉस के घर से बाहर आकर जब सृष्टि ने मनीष से ब्रेकअप किया तो हर किसी को यही लगा कि वो रोहित को डेट कर रही हैं, लेकिन इस अभिनेत्री ने ये सफाई दी कि वो रोहित को डेट नहीं कर रही वो बस उनके अच्छे दोस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed