फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां बनी 'छोटी सरदारनी' की ये अभिनेत्री, एक साल पहले की थी हंसराज हंस के बेटे संग शादी

Tue, 12 May 2020 11:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 12 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Choti Sarrdaarni Actress Mansi Sharma Blessed With A Baby Boy Husband Yuvraj Hans Share on Social Media
मानसी शर्मा ने दिया बेटे को जन्म - फोटो : Social Media

कलर्स टेलीविजन के चर्चित शो 'छोटी सरदारनी' में हरलीन का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मानसी शर्मा ने कुछ समय पहले ही बताया था कि वो अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मानसी के द्वारा दी गई इस खबर से उनके फैंस काफी खुश हुए थे। अब खबर है कि मानसी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है और इसी के साथ मानसी और युवराज हंस माता-पिता बन गए हैं, तो वहीं मशहूर सिंगर हंसराज हंस दादा बन गए हैं।

Choti Sarrdaarni Actress Mansi Sharma Blessed With A Baby Boy Husband Yuvraj Hans Share on Social Media
मानसी शर्मा - फोटो : Social Media

दरअसल मानसी ने छोटी सरदारनी शो को अचानक ही अलविदा कह दिया था। जिससे उनके फैंस काफी नाराज हो गए थे। शो छोड़ने के कुछ महीने बाद मानसी ने बताया था कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया था। वहीं अब मानसी के पति और हंसराज हंस के बेटे ने सोशल मीडिया के जरिए खुशखबरी सुनाई है कि मानसी ने बेटे को जन्म दिया है।

Choti Sarrdaarni Actress Mansi Sharma Blessed With A Baby Boy Husband Yuvraj Hans Share on Social Media
मानसी शर्मा - फोटो : Social Media

युवराज हंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा कर ये खुशखबरी दी है। साथ ही दुनिया में आए नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। युवराज ने जो तस्वीर साझा की है उसमें उनका बेटा उनकी अंगुली को पकड़े हुए है। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'फिक्र मत करो मम्मी और पापा हमेशा आपका हाथ थामे रहेंगे और आपको गाइड करते रहेंगे। स्वागत है।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने बच्चे को बेबी हंस नाम दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dont Worry Mamma And Papa Will Always Hold Your Hand And Guide You Forever.....Welcome #babyhans 🧿🧿

A post shared by Yuvraaj Hans (@yuvrajhansofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Choti Sarrdaarni Actress Mansi Sharma Blessed With A Baby Boy Husband Yuvraj Hans Share on Social Media
मानसी शर्मा - फोटो : Social Media

बता दें कि इस तस्वीर साझा करने से पहले युवराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लोगों तक ये बात पहुंचा दी थी। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा था, 'इट्स अ बेबी ब्वॉय'। युवराज के इस पोस्ट पर तमाम सेलिब्रिटीज और दोनों के फैंस ने बधाई देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Choti Sarrdaarni Actress Mansi Sharma Blessed With A Baby Boy Husband Yuvraj Hans Share on Social Media
पति युवराज हंस के साथ मानसी शर्मा - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि युवराज और मानसी की मुलाकात 'बॉक्स ऑफिस क्रिकेट लीग' के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों दोस्त बने और कुछ दिन बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने फरवरी 2017 में सगाई कर ली थी। वहीं फरवरी 2019 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी की तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed