फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharti Singh: बेटे के फोटोशूट में हुक्का रखना भारती सिंह को पड़ा भारी, नेटिजन्स ने सुना डाली खरी-खोटी

Mon, 25 Jul 2022 02:03 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 25 Jul 2022 02:03 AM IST
सार

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बीते कुछ महीने पहले ही अपनी पहली संतान के माता-पिता बने हैं। अपने बच्चे के जन्म के बाद से ही दोनों अपना पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन
Comedian Bharti Singh got trolled for using hukka in son lakshya limbachiyaa photoshoot
भारती सिंह ने शेयर की बेटे लक्ष्य की फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बीते कुछ महीने पहले ही अपनी पहली संतान के माता-पिता बने हैं। अपने बच्चे के जन्म के बाद से ही दोनों अपना पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। बेटे को कई समय से लोगों से छिपाकर रखे के बाद अब इस कपल ने फैंस को अपने बेटे की झलक दिखा दी है। इसके साथ ही अब भारती और हर्ष समय-समय पर अपने बेटे की लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इस क्रम में अब हाल ही में भारती ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की एक नई तस्वीर शेयर की है। 

Comedian Bharti Singh got trolled for using hukka in son lakshya limbachiyaa photoshoot
भारती सिंह ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चहरा - फोटो : social media

भारती अलग-अलग लुक और अंदाज में अपने बेटे की फोटोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में शेयर की गई तस्वीर में भी उनके बेटे का एक अलग अंदाज देखने को मिला। शेयर की गई तस्वीर में भारती सिंह का बेटी लक्ष्य सफेद रंग के कपड़े में लिपटा हुआ कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। लेकिन इस तस्वीर ने एक चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दरअसल, इस फोटो  में लक्ष्य के बगल में एक हुक्का रखा नजर आया। 

Comedian Bharti Singh got trolled for using hukka in son lakshya limbachiyaa photoshoot
भारती सिंह - फोटो : insta

लक्ष्य की इस फोटो को हर बार फैंस का प्यार और दुलार मिलता है, लेकिन इस बार फोटो में हुक्का देख फैंस भारती से थोड़ा नाराज नजर आए। तस्वीर में दिख रहे हुक्के को देख एक यूजर ने कहा, ‘बच्चा बहुत प्यारा लग रहा है, लेकिन हुक्का स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होता है, यह बिल्कुल अच्छा नहीं है।’ वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर लिखा कि ‘बाकी सब तो ठीक है लेकिन यह हुक्का किस खुशी में रखा है भाई।’ इसके अलावा अन्य कई लोग भी इस हुक्के को देख सवाल करते दिखाई दिए। हालांकि, तस्वीर में नजर आ रहा हुक्का नकली है, फिर भी फैंस को यह कुछ खास पसंद नहीं आया।

View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Bharti Singh got trolled for using hukka in son lakshya limbachiyaa photoshoot
भारती सिंह का बेटा लक्ष्य - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले भारती ने अपने बेटे का हैरी पॉटर लुक में फोटोशूट कराया था, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि, इस बार भारती का यह अंदाज फैंस का रास नहीं आया। गौरतलब है कि भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। भारती ने शादी के चार साल बाद यानी 2021 में कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद अप्रैल में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed