फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिन्नी के पिता ने जब कपिल शर्मा को कर दिया था रिजेक्ट, इस तरह शादी तक पहुंची बात

Sun, 15 Nov 2020 12:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 15 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
comedian Kapil Sharma wife Ginni Chatrath birthday special and their love story
कपिल शर्मा और गिन्नी - फोटो : Instagram

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज टेलीविजन के सरताज बन चुके हैं। हर बड़ा सितारा उनके शो में आना चाहता है। कई सालों की मेहनत के बाद कपिल ने इस मुकाम को हासिल किया है। कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ भले लाइम लाइट से दूर रहती हों लेकिन अक्सर उनके बारे में बात हो ही जाती है। 18 नवंबर को गिन्नी अपना जन्मदिन मनाती हैं।

comedian Kapil Sharma wife Ginni Chatrath birthday special and their love story
कपिल और गिन्नी - फोटो : instagram

गिन्नी की जन्म 18 नवंबर 1989 को जालंधर में हुआ था। कपिल और गिन्नी की लव स्टोरी उन्हीं की तरह बहुत अनोखी है। गिन्नी साल 2005 में आईपीजे कॉलेज में एक ऑडिशन देने पहुची थीं। यहीं पर कपिल ने गिन्नी को पहली बार देखा था। उस समय कपिल कॉलेज में थिएटर सिखाया करते थे। तब गिन्नी 19 साल की थीं और कपिल 24 के।

comedian Kapil Sharma wife Ginni Chatrath birthday special and their love story
कपिल और गिन्नी - फोटो : twitter

पहली मुलाकात में ही कपिल शर्मा, गिन्नी से बहुत प्रभावित हुए थे। यहीं से मुलाकातों को दौर शुरू हो गया। इसके बाद गिन्नी ने कपिल के लिए खाना लाना शुरू कर दिया। एक इंटरव्यू में गिन्नी ने बताया था कि वह कपिल को पसंद करने लगी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
comedian Kapil Sharma wife Ginni Chatrath birthday special and their love story
कपिल और गिन्नी - फोटो : amar ujala

कपिल ने बताया था कि उन्हीं दिनों एक दोस्त से पता चला कि गिन्नी उन्हें पसंद करती हैं। इस बात ने उनके दिल और दिमाग में खलबली मचा दी। कुछ और करने के बजाय उन्होंने खुद गिन्नी से पूछ लिया कि क्या वह उन्हें पसंद करती हैं। इस बात से गिन्नी ने मना कर दिया। कपिल ने बताया था कि मैं पढ़ाई और कमाई एक साथ कर रहा था और यही बात गिन्नी को बहुत पसंद आई थी। 

विज्ञापन
comedian Kapil Sharma wife Ginni Chatrath birthday special and their love story
कपिल और गिन्नी - फोटो : instagram

कपिल की मां जब एक बार रिश्ता लेकर गिन्नी के घर गई थीं तो उनके पापा ने बड़े ही प्यार से रिश्ता ठुकरा दिया था। उसके बाद कपिल अपने काम में व्यस्त हो गए और गिन्नी अपनी पढ़ाई में। साल 2016 में कपिल ने गिन्नी को फिर से प्रपोज किया और बात बन गई। साल 2018 में दोनों ने शादी रचा ली। 

भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने कराया बोल्ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed