फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma Birthday: पिता की मौत के बाद कपिल शर्मा को करना पड़ा था पीसीओ पर काम, जन्मदिन पर जानिए कॉमेडी के बादशाह की अनसुनी बातें

Thu, 02 Apr 2020 06:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 02 Apr 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
Comedy King Kapil Sharma birtday special know his Untold Facts Facts of his life
Kapil Sharma - फोटो : Social Media

मशहूर कॉमेडिन और अभिनेता कपिल शर्मा का जन्मदिन 2 अप्रैल को होता है। आज वह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। कपिल शर्मा छोटे पर्दे की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। वह अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' की वजह के साफी मशहूर हैं। अंग्रेजी में एक कहावत है 'Laughter is the Best Medicine' मतलब हंसी सबसे अच्छी दवा है। लेकिन ये दवा दुनिया की सबसे महंगी दवा है। भागदौड़ की इस जिंदगी में आदमी के पास बहुत परेशानियां हैं। लोग चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हो जाए कि कुछ वक्त के लिए वो सबकुछ भूलकर खुलकर हंस सके। हिंदी दर्शकों की इस कमी को कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पूरा किया। वो जब टीवी पर अपना शो लेकर आए तो लोगों का शनिवार, रविवार हंसते-हंसते बीतने लगा। बहुत मुश्किल होता है किसी की जिंदगी का हिस्सा बन जाना, कपिल शर्मा ने ये काम बखूबी किया। अपनी गजब की कॉमिक टाइमिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। खुद पीएम मोदी ने भी उनकी इस खासियत की तारीफ की थी। कपिल का शो बॉलीवुड स्टार्स के लिए तो एक ऐसा मंदिर हो गया जिसके आगे सिर झुकाकर ही जाना पड़ता है। कपिल को कॉमेडी का किंग कहा जाता है। लेकिन यहां तक का सफर उन्होंने इतनी आसानी से तय नहीं किया। एक पीसीओ पर काम करने वाला लड़का कैसे बना कॉमेडी का सरताज, कपिल के जन्मदिन जानिए उनकी जिंदगी की ये 10 अनसुनी कहानियां...

Comedy King Kapil Sharma birtday special know his Untold Facts Facts of his life
कपिल शर्मा

पिता की मौत के बाद टूट गए कपिल
कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल, 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। रणजीत एवेन्यू ई ब्लॉक में उनका घर है। कपिल के पिता पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। मां जनक रानी हाउस वाइफ हैं। पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर रहते हुए 2004 में कैंसर से पिता की मौत हो गई। इस घटना ने कपिल को बुरी तरह तोड़ दिया। उन पर घर की जिम्मेदारियां आ गई हैं। उन्हें पिता की नौकरी मिल रही थी लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया। इसके बाद कपिल के बड़े भाई अशोक ने पिता की जगह पुलिस में ज्वाइंन किया।

पीसीओ में करना पड़ा काम
मां जनक रानी बताती हैं कि कपिल ने अमृतसर में एक पीसीओ से काम करना शुरू किया था। कपिल ने अपनी पढ़ाई हिन्दू कॉलेज, अमृतसर से की है। पीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से उन्होंने प्राइमरी एजुकेशन ली। आगे की पढ़ाई हिंदू सभा स्कूल में की। कपिल ने ग्रेजुएशन के बाद मुंबई का रुख किया। पिता के निधन के बाद कपिल ने ही परिवार की जिम्मेदारी संभाली और इसे बखूबी निभाया।

Comedy King Kapil Sharma birtday special know his Untold Facts Facts of his life
कपिल शर्मा - फोटो : social media

छोटे कॉमेडी शो से की शुरुआत
कपिल शर्मा ने एमएच वन के कॉमेडी शो 'हंसदे हंसांदे रओ' से करियर की शुरूआत की। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 'द ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज' के रूप में मिला। कपिल ने इसके सीजन 3 के लिए पहला ऑडिशन अमृतसर में दिया था, लेकिन रिजेक्ट हो गए। वे फिर ऑडिशन देने के लिए दिल्ली गए, यहां उनका चयन हो गया।

10 लाख रुपये प्राइज मनी मिली थी
2007 में वह रियलिटी शो विजेता बने, उन्हें 10 लाख रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले। इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'कॉमेडी सर्कस' में हिस्सा लिया। 2013 में कपिल ने अपने बैनर के9 प्रोडक्शन तले अपना शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' लॉन्च किया। कपिल ने उस्तादों का उस्ताद में भी हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy King Kapil Sharma birtday special know his Untold Facts Facts of his life
कपिल शर्मा व पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

बिग बॉस में भी दिखाया जलवा
कपिल शर्मा ने डांस शो 'झलक दिखला जा' का छठा सीजन भी होस्ट किया। इसके बीच में वे बिग बॉस में भी दिखाई दिए। उन्होंने कॉमेडी शो छोटे मियां भी होस्ट किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दिल्ली इलेक्शन कमीशन द्वारा ब्रांड एम्बेस्डर भी घोषित किया गया। उन्हें अपना डेब्यू यशराज बैनर की फिल्म बैंक चोर के साथ करना था, लेकिन वे इस प्रोजेक्ट से किनारे हो गए।

फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में जगह बनाई
कपिल शर्मा ने अब्बास मस्तान की फिल्म किस किसको प्यार करूं के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। कपिल ने 2013 में पहली बार फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट में जगह बनाई। इसमें उन्हें 93वां स्थान मिला और 2014 में वह 33वें स्थान आ गए। कपिल को एंटरटेनमेंट कैटेगरी में सीएनएन आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर 2013 घोषित किया।

विज्ञापन
Comedy King Kapil Sharma birtday special know his Untold Facts Facts of his life
कपिल शर्मा

जानवरों से करते हैं प्यार
कपिल पशु प्रेमी हैं और वो जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। वे जीवों के साथ मानवीय व्यवहार का समर्थन करते हैं। उन्होंने एक सेवानिवृत्त और छोड़े गए कुत्ते जंजीर को गोद लिया था। अब उनके पास बहुत प्यार कुत्ता है जिसका नाम चीकू है।

गजब के हैं होस्ट
कॉमेडी करने के अलावा कपिल ने '60th फिल्मफेयर अवॉर्ड', '22nd स्टार स्क्रीन अवॉर्ड', 'झलक दिखला जा 6', '61st फिल्मफेयर अवॉर्ड', '62nd फिल्मफेयर अवॉर्ड' शो को होस्ट भी किया है। कपिल ने बॉलीवुड की 3 फिल्मों 'भावनाओं को समझो', 'किस किस को प्यार करुं' और 'फिरंगी' में काम किया है। फिलहाल वह सोनी पर 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' में नजर आ रहे हैं।

अजय देवगन की वजह से 48 की उम्र में भी कुवारी हैं तब्बू, इंटरव्यू में किया था ये बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed