बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में इस बार सलमान खान नदारद रहने वाले हैं। वह इस वक्त देश से बाहर हैं और रियाद में कार्यक्रम कर रहे हैं। इस वजह से इस बार उनकी गद्दी को कोई और संभालेगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि सलमान खान को रिप्लेस कर एक्ट्रेस शहनाज गिल बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड को होस्ट करेंगी। यह खबर सुनकर शहनाज गिल के फैंस में खुशी की लहर थी, क्योंकि वह खुद भी बिग बॉस 13 में लोकप्रिय प्रतियोगी रह चुकी हैं और उनकी दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। यहां तक की दोनों की जोड़ी को सिडनाज नाम दे दिया गया था। लेकिन, अब यह कंफर्म हो गया कि बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड को शहनाज गिल नहीं बल्कि कोई और ही होस्ट करेगा।
Bigg Boss 15: कंफर्म! शहनाज गिल नहीं, यह मशहूर फिल्म निर्माता करेगी सलमान खान को रिप्लेस, संभालेगी बिग बॉस 15 की गद्दी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि रियलिटी शो 'बिग बॉस' टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो में से एक है। इस शो को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान होस्ट करते हैं। इस शो के लिए दर्शक एक हफ्ते इंतजार करते हैं, ताकि वह सलमान खान को प्रतियोगियों की क्लास लेते हुए देख सकें। 'वीकेंड का वार' एपिसोड के जरिए सलमान बिग बॉस 15 के प्रतियोगियों की क्लास लेते हैं। हालांकि, इस बार अपनी व्यवसायिक प्रतिबद्धताओं के कारण सलमान खान आगामी 'वीकेंड का वार' एपिसोड की मेजबानी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वह रियाद के दौरे पर हैं। आगे पढ़िये कौन करेगा इस बार शो को होस्ट..
फिल्म निर्माता फराह खान करेंगी शो को होस्ट
अब यह कंफर्म है कि कोरियोग्राफर फराह खान इस बार सलमान खान की जगह बिग बॉस 15 की गद्दी संभालेंगी। दरअसल, सुपरस्टार सलमान खान अपने द-बंग टूर की वजह से तय वक्त पर बिग बॉस 15 की शूटिंग ज्वाइन नहीं कर पाएंगे।
जिसकी वजह से उनकी जगह मेकर्स ने फराह खान को अप्रोच किया है।फराह खान बिग बॉस 15 के शनिवार स्पेशल वीकेंड का वार की शूटिंग करेंगी। इसके बाद रविवार के वीकेंड का वार स्पेशल शूट सुपरस्टार सलमान खान ही करेंगे। इस बारे में द खबरी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है।
इससे पहले कहा जा रहा था कि वीकेंड का वार एपिसोड के लिए बिग बॉस के मेकर्स ने शहनाज गिल से संपर्क किया है। लेकिन अब यह तय हो गया है कि शहनाज गिल की जगह फराह खान इस एपिसोड के लिए शूटिंग करेंगी और प्रतियोगियों की क्लास लेंगी।