बिग बॉस फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। जिसके लिए उन्हें ट्रोर्ल्स का भी सामना करना पड़ता है। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उन्हें सुर्खियों में रहना आता है। अब उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हो गये हैं, जिसे देखकर उर्फी जावेद गदगद है।
Urfi Javed: उर्फी जावेद के इंस्टाग्राम पर हुए 2 मिलियन फॉलोअर्स, तस्वीर शेयर कर लिखी यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2 मिलियन फॉलोअर्स होने पर उर्फी जावेद ने प्रशंसकों को दिया धन्यवाद
टीवी स्टार उर्फी जावेद इंस्टाग्राम पर 20 लाख फॉलोअर्स होने से काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी नई तस्वीर शेयर करके इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया है और उनका शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर कर अपने फैंस का धन्यवाद दिया है।
इस फोटो में उर्फी जावेद ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है। उन्होंने पीली ब्रा के साथ बैक फोटो शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा है- 2 मिलियन फॉलोअर्स होने के लिए आप सभी का धन्यवाद। सिर्फ प्यार। आभार।
उर्फी जावेद की नई तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने हाथ से दिल वाली इमोजी बनाई है और दर्शकों का आभार जताया है। इस तस्वीर को अब तक 41 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस पर फैंस जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। उर्फी जावेद के फैंस उनसे इस उपलब्धि के लिए पार्टी मांग रहे हैं। कई फैंस उनसे कह रहे हैं कि कपड़े भी मत पहने और ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ जाएंगे। एक यूजर ने लिखा कि अभी 2 ही मिलियन हुए हैं लेकिन भविष्य में 20 मिलियन फॉलोअर्स हो जाएंगे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram