{"_id":"5d9d5cc18ebc3e016f0b3147","slug":"contestant-daljeet-kaur-could-be-out-from-bigg-boss-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: इस हफ्ते बाहर हो सकती है टीवी की ये बहू, घर में ढूंढने आई थीं लाइफ पार्टनर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: इस हफ्ते बाहर हो सकती है टीवी की ये बहू, घर में ढूंढने आई थीं लाइफ पार्टनर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 13 में पहले हफ्ते किसी भी सदस्य को बेघर नहीं किया गया । वहीं अब दूसरे हफ्ते के लिए नॉमिनेशन हो चुके हैं । नॉमिनेशन के बाद ही घर में असली राजनीति देखने को मिलती है । पहले हफ्ते में रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला अच्छे दोस्त दिख रहे थे । दूसरे हफ्ते में इन दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली । सिद्धार्थ ने रश्मि के बजाय आरती को सुरक्षित किया था ।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : social media
अब इस हफ्ते घर से बाहर निकलने वाली कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है ।बिग बॉस खबरी के मुताबिक इस हफ्ते टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर घर से बाहर हो सकती हैं । बिग बॉस खबरी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है । इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा, 'दलजीत कौर इस हफ्ते घर से बाहर हो जाएंगी ।'
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : colors tv
इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है । बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रश्मि देसाई, कोएना मित्रा, दलजीत कौर और शहनाज गिल नॉमिनेट हुए हैं। इनमें से दलजीत कौर बाहर हो सकती हैं ।
बता दें कि इस बार पहला वीकेंड का वार था । इसमें सलमान खान ने शेफाली बग्गा की खूब तारीफ की थी । टास्क के दौरान उनके आक्रामक रवैये को भी सराहा । शेफाली बग्गा के इस रवैये से कुछ घरवाले नाराज भी थे । बता दें कि बिग बॉस को लेकर टि्वटर पर शो को बंद करने को लेकर मुहिम चली थी ।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
शो पर अश्लीलता परोसने का आरोप था । लोगों को शो में Bed Friend Forever कांसेप्ट से दिक्कत थी । मंगलवार को प्रसारित हुए शो में बिग बॉस ने Bed Friend Forever कांसेप्ट को ये कहते हुए खत्म कर दिया है कि अब सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को अच्छे से जान चुके हैं इसलिए Bed Friend Forever को खत्म किया जाता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।