देश में फैले कोरोना वायरस ने धीरे-धीरे करके सुरक्षा व्यवस्था में भी सेंध लगाकर धारावाहिकों की शूटिंग के सेट पर भी घूमना शुरू कर दिया है। 'एक महानायक डॉ बी आर अंबेडकर' और 'भाबीजी घर पर हैं' के बाद एक नया केस एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के अंतर्गत चल रहे धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' के सेट से आया है। इस धारावाहिक में अनुराग बसु का किरदार निभा रहे अभिनेता पार्थ समथान को कोरोना से पीड़ित पाया गया है।
अमिताभ और पार्थ के बाद अब ये बॉलीवुड अभिनेत्री हुई कोरोना संक्रमित, कहा- 'कृपया मेरे लिए दुआ करिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्थ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक को पोस्ट साझा करके अपने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'मेरा कोरोना परीक्षण सकारात्मक आया है और मैं उन सभी लोगों से गुजारिश करना चाहूंगा जो पिछले कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हैं। कृपया वह भी अपना कोरोना वायरस का परीक्षण करवा लें। मैं इस समय क्वॉरेंटीन में हूं। इसके लिए मैं बीएमसी का धन्यवाद करना चाहूंगा। सभी लोग सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।'
पार्थ ने इस शो की शूटिंग पिछले महीने के अंत में ही शुरू की है। इसके अलावा इमरान हाशमी और कंगना रनौत की फिल्म 'उंगली' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री रेचल व्हाइट ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह भी कोरोना से पीड़ित हुई हैं।
रेचल व्हाइट ने, 'लिखा मेरा कोरोना वायरस परीक्षण सकारात्मक आया है। फिलहाल मैं अपने घर पर ही क्वॉरेंटीन हूं। कृपया मेरे लिए दुआ करिए कि मैं जल्द से जल्द ठीक हो जाऊं।' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक बच्चन परिवार के भी चार सदस्यों को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है।
I have tested COViD19 positive. Quarantined at home. Please keep me in your prayers as I set off on my path to recovery. 🙏
— Rachel White (@whitespeaking) July 11, 2020
अमिताभ बच्चन और अभिषेक मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं जबकि ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या को घर पर ही क्वॉरेंटीन करके रखा गया है। खबरों के मुताबिक फिलहाल सबकी हालत स्थिर है।
पढ़ें: अपने फार्म हाउस पर खेती करते हुए नजर आए सलमान खान, किसानों को दे रहे सम्मान