कोरोना वायरस ने मनोरंजन जगत में अपने दस्तक दे दी है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरे परिवार (जया बच्चन को छोड़कर) कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका है। इस बीच खबर आई है कि अब टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पार्थ समथान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।
अमिताभ बच्चन के बाद अब ये टीवी अभिनेता हुआ कोरोना का शिकार, ऐसे किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्थ समथान छोटे पर्दे के सीरियल 'कैसी ये यारियां', 'कसौटी जिंदगी के' और 'ये है आशिकी' में नजर आ चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। पार्थ समथान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है।
पार्थ समथान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मुझे कोरोना के हल्के लक्षण थे और मैंने अपने आपको टेस्ट कराया और मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं उन लोगों से भी गुजारिश करूंगा कि वह भी अपना कोविड-19 का टेस्ट करना लें जो बीते दिनों में मेरे आसपास रहे हैं। बीएमसी मेरे साथ लगातार संपर्क में है और डॉक्टर्स के दिशा-निर्देशों के बाद मैं सेल्फ क्वारंटीन में हूं।'
A post shared by Parth Samthaan (@the_parthsamthaan) on
पार्थ समथान ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, 'मैं सभी लोगों के साथ के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आप सभी लोग सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।' सोशल मीडिया पर पार्थ समथान का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट करके पार्थ समथान के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आरध्या बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायर से संक्रमित हैं। इन दोनों अभिनेता का इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा है।
T 3590 -I have tested CoviD positive .. shifted to Hospital .. hospital informing authorities .. family and staff undergone tests , results awaited ..
पढ़ें: अपनी तबीयत को लेकर अब हेमा मालिनी ने खुद की जानकारी, कहा- 'भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से...'
All that have been in close proximity to me in the last 10 days are requested to please get themselves tested !