{"_id":"5f0acc9e38ce2c395a6d4184","slug":"disha-vakani-to-mohena-kumari-singh-and-other-actors-took-a-break-or-quit-tv-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिट होने के बावजूद टीवी के इन सितारों ने इंडस्ट्री से बना ली दूरी, एक तो वापस गांव लौटकर बन गया किसान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हिट होने के बावजूद टीवी के इन सितारों ने इंडस्ट्री से बना ली दूरी, एक तो वापस गांव लौटकर बन गया किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और टीवी की दुनिया हर किसी को लुभाती है। लोग यहां अपनी किस्मत आजमाने आते हैं कई बार वो सफल होते हैं तो कई बार उन्हें चकाचौंध भरी यह इंडस्ट्री उतनी रास नहीं आती। इंडस्ट्री के ऐसे कई कलाकार रहे जो एक सफल करियर होने के बावजूद अब टीवी की दुनिया को छोड़ चुके हैं। आज हम उन कलाकारों की बात करने वाले हैं जिन्होंने या तो टीवी करियर को छोड़ दिया है या फिर दूरी बना ली है।
2 of 6
मोहिना कुमारी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह ने शादी के बाद टीवी इंडस्ट्री छोड़ दी। सीरियल में उन्होंने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना ने उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की है। शादी से पहले उन्होंने एलान कर दिया था कि अब वो इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।
3 of 6
दिशा वकानी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं। सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में उन्होंने दयाबेन का मशहूर किरदार निभाया। बच्चे के जन्म के वक्त दिशा ने सीरियल से ब्रेक लिया था लेकिन उसके बाद वो फिर छोटे पर्दे पर नहीं लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनस राशिद
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'दीया और बाती हम' में अभिनेता अनस राशिद ने सूरज राठी का किरदार निभाया था। अनस को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन जल्द ही वो ग्लैमर इडंस्ट्री से ऊब गए। साल 2018 में वो अपने गांव वापस लौट गए और खेती करने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
सिजेन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सिजेन खान को सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से खूब लोकप्रियता मिली। सिजेन ने सीरियल में अनुराग बासु का मुख्य किरदार निभाया था। सिजेन आखिरी बार साल 2009 में प्रसारित टीवी शो 'सीता और गीता' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।