अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बीते साल ही दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई थी। इसके बाद श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसी के चलते श्वेता और उनकी बेटी पलक तिवारी पिछले साल अभिनव की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन गई थीं। हाल ही में अभिनव ने आरोप लगाया था कि श्वेता उन्हें उनके बेटे से नहीं मिलने दे रही हैं।
श्वेता तिवारी की बेटी से भद्दी बातें करते थे अभिनव कोहली, दोस्त ने किया ये बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच श्वेता तिवारी की करीबी दोस्त अनुराधा सरीन ने खुलासा किया है कि अभिनव, श्वेता की बेटी पलक तिवारी से अभद्र बातें करते थे और उनसे बेहूदा सवाल पूछते थे। अनुराधा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'कौन सा बाप अपनी बेटी से पूछता है कि तू वर्जिन है या नहीं? कौन सा बाप पूछता है कि तूने किसी को किस किया है या नहीं? कौन सा बाप अपनी बेटी को अजीब अजीब फोटोज दिखाता है और कहता है ऐसा फिगर बना नहीं तो इंडस्ट्री में नहीं चलेगी?'
अनुराधा सरीन की इस पोस्ट पर अभिनव कोहली ने कानूनी एक्शन लेने की बात कही है। अभिनव कोहली ने लिखा है, 'स्क्रीनशॉट ले लिया है। अब तू भी मानहानि के मामले में फंसी। तू देख अनु, श्वेता को भले ही मैं मानहानि में ना फंसाऊ लेकिन तुझे तो मैं कानूनी रूप से सबक सिखाऊंगा। चल सबूत दे।'
View this post on Instagram
A post shared by Tatti Guzanne (@dsouzawilma32) on
याद दिला दें कि इससे पहले श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने अपने बेटे रेयांश की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'मैं तुम्हें बहुत याद करता हूं। एक महीने और 23 दिन हो गए हैं। तुम्हारी मम्मी ने हमें अलग कर दिया। अपने प्यार को शब्दों से जाहिर नहीं कर सकता। भगवान की कृपा से मैं तुम्हें जल्दी ही गले लगाऊंगा।'
बीते दिनों अभिनव ने पलक तिवारी के इंस्टाग्राम पोस्ट के कई स्क्रीनशॉट अपने अकाउंट से साझा किए थे। अभिनव का आरोप था कि श्वेता के साथ घरेलू हिंसा को लेकर पलक ने जो पोस्ट किया था वो डिलीट कर दिया था। बाद में वो पोस्ट उनकी टाइमलाइन पर फिर से आ गए।
VIDEO: आसान नहीं है मिलिंद सोमन के साथ सेल्फी लेना, करना पड़ेगा ये काम