सब्सक्राइब करें

'रामायण' में 'सीता' बनीं दीपिका ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ तस्वीर की साझा, लिखा- 'पहली बार जब हमें सम्मानित किया गया था'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 26 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Dipika Chikhlia Share Photo With Former Prime Minister Rajiv Gandhi Says This is The First Time We Were Felicitated
दीपिका चिखलिया ने साझा की राजीव गांधी के साथ तस्वीर - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के चलते देशभर में विपरीत परिस्थियां बनी हुई हैं। जिसकी वजह से सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान लोगों की मांग पर दूरदर्शन ने पहल करते हुए 90 के दशक की रामायण का पुनः प्रसारण शुरू किया। जिसे दर्शकों ने भी एक बार फिर से उसी तरह प्यार और सम्मान दिया। जिस तरह इसे पहले मिला करता था। रामायण के प्रसारण के बाद से ही इसकी पूरी स्टारकास्ट एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गई। तो वहीं कलाकारों ने भी रामायण की शूटिंग के दौर को याद किया।

Trending Videos
Dipika Chikhlia Share Photo With Former Prime Minister Rajiv Gandhi Says This is The First Time We Were Felicitated
Ramayan - फोटो : Social Media

रामायण के सभी कलाकारों को बहुत पसंद किया गया। सीरियल में अरुण गोविल ने राम की भूमिका निभाई थी तो वहीं अभिनेत्री दिपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था। रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद से इन दोनों कलाकारों के बारे में सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा सर्च किया जाने लगा। तो वहीं इन दोनों कलाकारों ने भी फैन्स का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं ऐसे में वो शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। अब हाल ही में दीपिका ने एक तस्वीर और साझा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dipika Chikhlia Share Photo With Former Prime Minister Rajiv Gandhi Says This is The First Time We Were Felicitated
दीपिका चिखलिया ने साझा की राजीव गांधी के साथ तस्वीर - फोटो : Social Media

ये तस्वीर रामायण के समय की ही है। इस तस्वीर में दीपिका और रामायण की स्टारकास्ट के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी हैं। इस तस्वीर को दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए दीपिका ने लिखा, 'यह पहली बार था जब हमें सम्मानित किया गया था। उस वक्त एहसास हुआ कि हम 'रामायण' जैसी विरासत का हिस्सा हैं। हमने इतिहास रच दिया था। आज भी वो दिन आंखों के सामने ऐसे तैर जाता है जैसे अभी की बात हो। वो पल जब हमें पीएम से मिलने के लिए दिल्ली से फोन आया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This is the 1st time we were felicitated ....we realized we were a part of a legacy Ramayan ..we created history ...remember the day vividly when we got a call from delhi to meet the PM ...#rajivgandhi#feliciate#delhji#ramayan#ramayanworld#sagarworld#shivsagar#lockdowndisriessa

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

Dipika Chikhlia Share Photo With Former Prime Minister Rajiv Gandhi Says This is The First Time We Were Felicitated
Ramayan - फोटो : twitter

इस तस्वीर में दीपिका के साथ अरुण गोविल और रामानंद सागर भी नजर आ रहे हैं। दीपिका की साझा की हुई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये तस्वीर रामायण के पहले प्रसारण के दौरान की ही है। इस समय भी सीरियल की शूटिंग चल रही थी और शूटिंग के दौरान ही दोनों कलाकारों को प्रधानमंत्री सम्मान के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन
Dipika Chikhlia Share Photo With Former Prime Minister Rajiv Gandhi Says This is The First Time We Were Felicitated
Ramayan - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि दीपिका इससे पहले भी रामायण की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। उनकी हर तस्वीर को फैन्स खूब पसंद करते हैं। साथ ही ये तस्वीरें खूब वायरल भी होती हैं। बता दें कि रामायण का प्रसारण पहले 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान किया गया था लेकिन लॉकडाउन की अवधी बढ़ने के बाद दूरदर्शन की ओर से अब उत्तर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। रामायण के अलावा महाभारत, शक्तिमान, जैसे 90 के दशक के और भी सीरियल्स का प्रसारण लॉकडाउन के दौरान किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed