'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना पिछले कुछ समय से ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आसिम रियाज के साथ उनके रिश्ते में दरार आ गई है। दरअसल बीते दिनों हिमांशी ने ट्वीट किया था जिसके बाद से लग रहा था दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इन अटकलों पर विराम लगाते हुए जब हिमांशी ने अपनी नई तस्वीर शेयर की तो आसिम कमेंट किए बिना नहीं रह पाए।
ब्रेकअप की खबरों के बीच दुल्हन के लुक में दिखीं हिमांशी, कमेंट किए बिना नहीं रह पाए आसिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमांशी खुराना पंजाबी दुल्हन के गेटअप में हैं। उन्होंने गोल्डन ऑरेंज कलर का सूट पहना है। साथ ही नेट का दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। हिमांशी की इन तस्वीरों पर आसिम रियाज ने कमेंट किया- 'स्टनिंग'। आसिम के इस कमेंट से साफ है कि दोनों के अब सबकुछ ठीक है।

'बिग बॉस 13' के ही एक अन्य कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह ने भी हिमांशी की तस्वीर पर लिखा- 'अति सुंदर'। वहीं हिमांशी के फैंस भी उनकी इस तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं।
Ramadan Mubarak Outfit @aliwarofficial Jewellery @urbanmutiyar
A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on
हाल ही में आसिम ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'गलती उसकी होगी। आप उस पर गुस्सा करोगे। फिर वो रोने लगेगी। फिर आप उसको मनाओगे..फिर पूरी गलती आपकी हो जाएगी।' आसिम के इस पोस्ट पर विशाल आदित्य सिंह ने कमेंट कर दिया जिसके बाद उनका ये पोस्ट और भी चर्चा में आ गया।
विशाल ने कमेंट करते हुए लिखा- 'अभी आगे आगे देखो होता है क्या।' इस बातचीत में हिमांशी भी आ गईं। हिमांशी ने विशाल को टैग करते हुए लिखा- 'हां बिल्कुल, आपको तो इसमें ज्यादा अनुभव है।' जवाब में विशाल ने लिखा- 'तुम और तुम्हारे देखने का नजरिया तो कमाल का है ही।'
प्रियंका चोपड़ा ने नीले रंग की साड़ी में निक के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प