{"_id":"67e3f4a4cccaec227203817c","slug":"dipika-chikhlia-to-feature-in-badi-haveli-ki-chhoti-thakurain-in-an-exciting-new-role-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Chikhlia: ‘सीता मैया’ का होने जा रहा छोटे परदे पर नया अवतार, शक्ति के इस रूप में करेंगी भक्त की रक्षा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Deepika Chikhlia: ‘सीता मैया’ का होने जा रहा छोटे परदे पर नया अवतार, शक्ति के इस रूप में करेंगी भक्त की रक्षा
‘दूरदर्शन’ पर रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर देश-दुनिया में मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया इन दिनों छोटे परदे पर फिर से सक्रिय हैं। हाल ही में धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में दिखी दीपिका की धमाकेदार एंट्री अब धारावाहिक 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन' में गुरु मां के रूप में होने जा रही है। दीपिका अपने इस किरदार को लेकर खासी उत्साहित भी हैं। और, दीपिका से ज्यादा उत्साहित इस धारावाहिक की हीरोइन दीक्षा धामी हैं।
पता चला है कि धारावाहिक 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन' अब एक बड़े और अनोखे बदलाव की ओर बढ़ रहा है। शो के हालिया ट्रैक में फिलहाल चैना के हालात और मुश्किल होते नज़र आ रहे हैं। वहीं, चमकीली अपनी चालाकी से परिवार को चैना के खिलाफ करने में सफल होती दिखाई देती है। लेकिन कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आएगा, जब गुरु मां के रूप में एक दैवीय शक्ति प्रकट होगी।
MANIAC: दिल्ली HC ने खारिज की हनी सिंह के गाने में बदलाव की मांग वाली याचिका, याचिकाकर्ता को ही लगाई फटकार
3 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चैना का किरदार निभा रही दीक्षा धामी बताती हैं, "हम सभी अपने माता-पिता से सीता मैया के रूप में दीपिका जी को मिले सम्मान की बातें सुनकर बड़े हुए हैं। जब मैंने अपनी माँ को बताया कि मैं दीपिका जी के साथ काम करने वाली हूं तो वह खुशी से झूम उठीं और बोलीं कि अब मेरा हीरोइन बनना सफल रहा। पूरे मोहल्ले में उन्होंने इसका ढोल पीट दिया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीक्षा कहती हैं, "दीपिका जी इतनी बड़ी कलाकार होने के बावजूद बहुत विनम्र और सरल हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत ही सुन्दर अनुभव है और मुझे उनसे हर दिन कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। जिस तरह से वे हर एक सीन को खूबसूरती से निभाती हैं, वह सब कुछ बहुत ही प्रेरणादायक बना देती हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।"
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका चिखलिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुरु मां के रूप में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की एंट्री से दर्शकों को धारावाहिक 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन' में जोरदार ड्रामा देखने को मिल सकता है। गुरु मां के रूप में दीपिका को देखना भी दर्शकों के लिए अलग अनुभव होगा। हाल ही में दीपिका ने बतौर निर्माता भी अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। उनके पहले धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ का प्रसारण हाल ही में पूरा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।