फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को पांच साल पूरे, अमर उजाला के साथ साझा किए एनिवर्सरी प्लान्स

Wed, 07 Jul 2021 09:59 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 07 Jul 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Celebrate Their fifth wedding anniversary actress shares her plan exclusively with amar ujala
विवेक दहिया - फोटो : Instagram

दिव्यांका को उनके लोकप्रिय शो 'ये है मोहब्बतें' के लिए जाना जाता है।  दिव्यांका ने साल 2006 में टेलीविजन शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से सीरियल की दुनिया में कदम रखा था, इस शो में दिव्यांका को काफी पसंद किया गया। लेकिन साल 2013 में आए एकता कपूर के शो 'ये हैं मोहब्बतें' ने टेलीविजन की दुनिया में दिव्यांका को एक अलग पहचान दी। इस शो में दिव्यांका ने डॉ इशिता भल्ला की भूमिका निभाई थी। इस शो ने सात सालों तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शो में दिव्यांका और करन पटेल की जोड़ी को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। बता दें कि ये हैं मोहब्बतें में तो ऑन-स्क्रीन इशिता को उनका रमन मिल ही गया। लेकिन इसी शो के सेट पर दिव्यांका को भी विवेक दहिया के रूप में उनका असली और सही हमसफर मिला। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मना रही हैं।



अमर उजाला से साझा किए शादी की सालगिरह के प्लान्स

दिव्यांका त्रिपाठी ने अमर उजाला से खास बातचीत में अपनी शादी की छठी सालगिरह के प्लान्स साझा किए। दिव्यांका ने बहुत ही धूमधाम से 8 जुलाई 2016 को विवेक दहिया से पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दुल्हन के जोड़े में दिव्यांका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। इन दोनों की पहली मुलाकात सीरियल के सेट पर हुई दोस्त बनें और  एक-दूसरे का हाथ जिंदगी भर के लिए थाम लिया। दिव्यांका और विवेक को साथ रहते हुए पूरे छह साल हो गए हैं और आज भी इन दोनों में बेशुमार प्यार है। दिव्यांका ने अपनी पांचवी सालगिरह के खास मौके पर अमर उजाला के साथ अपने प्लान्स साझा किए और बताया कि वो कैसे अपने दिन की शुरुआत करेंगी।

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Celebrate Their fifth wedding anniversary actress shares her plan exclusively with amar ujala
विवेक दहिया - फोटो : Instagram

प्रशंसकों के प्यार से करेंगी दिन की शुरुआत

दिव्यांका ने अमर उजाला के साथ अपने प्लान्स साझा करते हुए बताया कि वो अपनी शादी की सालगिरह के दिन को प्रशंसकों के प्यार के साथ शुरू करेंगी। हालांकि दिव्यांका ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर विवेक के साथ एक रोड ट्रिप प्लान किया था, लेकिन कोरोना की वजह से वो सफल नहीं हो पाया और उन्हें प्लान कैंसिल करना पड़ा। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनके प्लान्स कुछ भी हो सकते हैं। दिव्यांका ने एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, 'मेरे प्लान्स के साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है..प्लान्स बदलते रहते हैं। लेकिन अगर कुछ अच्छा होगा तो आप लोगों को सोशल मीडिया पर पता लग जाएगा। हमारे चाहने वाले हमारे लिए बहुत सारे केक और गिफ्ट भेज रहें हैं। हम अपनी शादी की सालगिरह पर उनके प्यारे-प्यारे गिफ्ट्स खोलेंगे और उनके द्वारा भेजे केक काटेंगे।  हम अपने दिन की शुरुआत हमारे प्रशंसकों के प्यार के साथ करेंगे।

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Celebrate Their fifth wedding anniversary actress shares her plan exclusively with amar ujala
विवेक दहिया - फोटो : Instagram

दिव्यांका और विवेक की ऐसे हुई थी प्यार की शुरुआत

दिव्यांका की मुलाकात विवेक से 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। इस शो में विवेक ने अहम् भूमिका निभाई थी। सेट पर लगातार मुलाकातों के बाद इनके बीच दोस्ती हुई। विवेक के आने से दिव्यांका अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश रहने लगीं। दोनों के बीच वक्त के साथ दोस्ती गहरी हुई। हालांकि दोनों ही इस बात को नकारते हैं कि उन्हें ‘लव एट फर्स्ट साइट’ हुआ था। जहां दिव्यांका कहती हैं, ‘विवेक और मैं बहुत अच्छे दोस्त थे, वहीं विवेक कहते हैं, ‘लोग अरेंज मैरिज करते हैं मगर हमारी अरेंज लव स्टोरी है।’ इन दोनों की दोस्ती उन्ही के एक सह-कलाकार न करवाई थी। एक मीडिया बातचीत में विवेक ने कहा था कि, ‘हम दोनों ही एक से हैं। यह बात जब हमारे एक दोस्त को पता चली तो उसने हमारी मुलाकात करवाई। उसने हमें यह बताया कि हम एक दूसरे से कितना मिलते-जुलते हैं। इसलिए मैं कह सकता हूं की हमारी लव स्टोरी अरेंज है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Celebrate Their fifth wedding anniversary actress shares her plan exclusively with amar ujala
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Social Media

7 साल तक शरद मल्होत्रा को किया डेट

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सह-कलाकार शरद मल्होत्रा को लगभग सात सालों तक डेट किया है। दोनों का ये रिश्ता बहुत ही मजबूत माना जाता था और हर किसी को यही लगता था कि ये शादी के बंधन में बंधेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सात साल के बाद इन दोनों के रास्ते जुदा हो गए। कहा जाता है कि इतने लंबे समय से शरद के साथ रिश्ते में रहने के बाद दिव्यांका उनसे शादी करना चाहती थीं मगर शरद इस बात के लिए तैयार नहीं थें। दोनों का ब्रेकअप हो गया और रिश्ते के टूटने का असर दिव्यांका पर इतना गहरा पड़ा कि वह मानसिक तनाव का शिकार हो गईं। दिव्यांका ने एक चैट शो में खुद ये खुलासा किया था कि जब उनका शरद से रिश्ता टूटा था तो वो अंधविश्वास की राह पर चल पड़ी थीं, लेकिन उन्होंने जैसे तैसे खुद को संभाला और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की।

विज्ञापन
Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Celebrate Their fifth wedding anniversary actress shares her plan exclusively with amar ujala
विवेक दहिया - फोटो : Instagram

विवेक को आदर्शवादी पति मानती हैं दिव्यांका

दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया को सिर्फ एक बहुत अच्छा दोस्त ही नहीं बल्कि एक आदर्शवादी पति भी मानती हैं। उनका कहना है कि विवेक बहुत ही केयरिंग और प्यारे स्वभाव वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा विवेक अपनी हर भावना को खुलकर व्यक्त करते हैं और उन्हें बहुत अच्छा महसूस करवाते हैं। दिव्यांका ने विवेक की तारीफ करते हुए ये भी कहा कि विवेक उन्हें हर एक चीज में पूरा सहयोग देते हैं और कोई काम करने से नहीं रोकते।  अमर उजाला की टीम की तरह से दिव्यांका और विवेक को उनकी पांचवी सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed