{"_id":"60e5be10fff3ce7d3a7dbbb2","slug":"rahul-vaidya-disha-parmar-start-wedding-preparations-with-dance-practice-sessions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेडिंग बेल्स: जोरो-शोरों से चल रहीं राहुल-दिशा की शादी की तैयारियां, सामने आई वीडियो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
वेडिंग बेल्स: जोरो-शोरों से चल रहीं राहुल-दिशा की शादी की तैयारियां, सामने आई वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 07 Jul 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद अब 16 जुलाई को बिग बॉस 14 फेम सिंगर राहुल वैद्य गर्लफ्रेंड दिशा परमार से शादी करने जा रहे हैं। जोड़े ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी थी। अब जब शादी में कुछ ही दिन बचे हैं तो परिवार ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं जिसकी एक झलक राहुल ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। शादी की तैयारियों का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'द दिशुल वेडिंग'
राहुल वैद्य ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से परिवार का एक बूमरैंग स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त डांस की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। मस्ती भरा वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने लिखा, आखिरकार ये हो रहा है। बता दें, फैंस दोनों की शादी को लेकर इतना उत्साहित हैं कि उन्होंने इनकी जोड़ी को 'द दिशुल वेडिंग' नाम दे दिया है।
2 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार
- फोटो : Instagram
राहुल के अलावा श्रेयस पुरानिक ने भी राहुल और दिशा का एक मजेदार वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है जिसमें सभी दोस्त उन्हें चियर करते नजर आ रहे हैं। कुछ दोस्त राहुल के घर में दिशा को देखकर भाभीजी घर पर हैं कहते हुए उन्हें टीज भी कर रहे हैं जिसे सुनकर होने वाली दुल्हन शर्माती हुई नजर आती हैं।
3 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा परमार का अपनी शादी को लेकर कहना है कि, 'एक आदर्श शादी समारोह के लिए मेरा यही मानना है कि यह बेहद निजी मामला है। विवाह दो लोगों और उनके संबंधित परिवारों का एक मिलन है, जिसमें उनके प्रियजनों की मौजूदगी होती है। मैंने हमेशा एक साधारण शादी समारोह की ही इच्छा की है। मुझे खुशी है कि हम ठीक इसी तरह से आगे बढ़ रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार
- फोटो : Instagram
बता दें कि राहुल वैद्य ने रियलिटी शो बिग बॉस 14 में सबके सामने दिशा परमार को प्रपोज किया था। कुछ रिपोर्ट्स का मानना था कि शो में जाने से पहले ही राहुल और दिशा रिलेशन में थे और सिंगर ने महज पब्लिसिटी के लिए उन्हें नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था।
विज्ञापन
5 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो राहुल ने हाल ही में अपना एक गाना ‘अली’ रिलीज किया है। इस गाने को उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में रहते हुए तैयार किया था। वह कुछ दिन पहले ही ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग खत्म करके वापस लौटे हैं। दिशा एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ और ‘वो अपना सा’ में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।