फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल: शनमुखप्रिया और मोहम्मद दानिश होंगे फिनाले की रेस से बाहर? जानें क्या है सच

Wed, 07 Jul 2021 04:02 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 07 Jul 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Shanmukhapriya And Mohammed Danish Out Of The Finale Race
शनमुखप्रिया और मोहम्मद दानिश - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' इस बार खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स को जितना प्यार मिल रहा है, उससे कही ज्यादा इस बार शो विवादों का हिस्सा बना। कभी शो के मेकर्स तो कभी जजों को ट्रोल होना पड़ा। सिर्फ यही नहीं इस बार लोगों ने कंटेस्टेंट्स को भी खूब ट्रोल किया। शो पर आरोप भी लगा था कि यहां तारीफ करने के पैसे मिलते हैं। आए दिन शो में नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। बीते दिनों मेकर्स ने शो के बीच में ही कंटेस्टेंट्स को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया था ताकि वे वोट अपील कर सकें। बावजूद इसके शो की टीआरपी को खासा नुकसान नहीं झेलना पड़ा है। अब भी लोग शो को मनोरंजन के लिए देखते हैं। हाल ही में शो से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

इन सात प्रतिभागियों के बीच है मुकाबला
सवाई भट्ट (Sawai Bhatt) और अंजली गायकवाड़ (Anjali Gaikwad) के एलिमिनेशन के बाद अब शो में कुल सात कंटेस्टेंट्स बाकी हैं। अब शो की विनिंग ट्रॉफी का मुकाबला पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan), अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal), शनमुखप्रिया (Shanmukhpriya), निहाल तौरो (Nihal Tauro), मोहम्मद दानिश (Mohd Danish), सायली कांबले (Sayli Kamble) और आशीश कुलकर्णी (Ashish Kulkarni) के बीच हो रहा है। अब खबरें आ रही हैं कि शनमुखप्रिया और मोहम्मद दानिश शो से बाहर हो सकते हैं। आइए बताते हैं इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई ..

Indian Idol 12 Shanmukhapriya And Mohammed Danish Out Of The Finale Race
इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक पोल किया गया जिसमें पूछा गया कि टॉप 4 में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट कौन कौन हो सकते हैं। इस पोल में जबसे ज्यादा वोट सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल और आशीष कुलकर्णी को मिले हैं। यानी पोल के अनुसार शनमुखप्रिया, मोहम्मद दानिश और निहाल जल्द ही फिनाले की रेस से बाहर हो सकते हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी कई बार इन कंटेस्टेंट्स को अपनी परफॉर्मेंस के चलते ट्रोल होना पड़ा है।

Indian Idol 12 Shanmukhapriya And Mohammed Danish Out Of The Finale Race
शनमुखप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में ट्रोलिंग को लेकर शनमुखप्रिया ने कहा था कि उन्हें इस बारे में तब पता चला जब उनके कुछ करीबी शुभचिंतकों ने उन्हें बताया। मुझे तो अपने ट्रोलर्स को जलाने में बहुत मजा आता है। उन्होंने कहा कि माइकल जैक्सन जैसे दुनिया के सबसे दिग्गज कलाकारों को भी क्रिटिक्स का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Shanmukhapriya And Mohammed Danish Out Of The Finale Race
मोहम्मद दानिश - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अपने होमटाउन में वोट अपील करने गए मोहम्मद दानिश को भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। स्वागत सत्कार के दौरान दानिश न तो मास्क लगाए हुए नजर आए थे और न ही लोगों से उचित दूरी बनाए हुए। लोगों का हुजूम उनकी कार के आसपास इकट्ठा हो गया था। इस दौरान दानिश कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नजर नहीं आए। वो लोगों की भीड़ के बीच बिना मास्क के नजर आए थे। 

विज्ञापन
Indian Idol 12 Shanmukhapriya And Mohammed Danish Out Of The Finale Race
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram

सिंगिंग रियलिटी शो ने वैसे तो अरुणिता से लेकर सवाई भट्ट और शनमुख प्रिया सहित कई प्रतियोगी सिंगर्स को एक अलग पहचान दी। लेकिन दर्शकों के दिलों को जो सबसे अधिक भाए वो हैं अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन। ये दोनों इस साल के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी सिंगर हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट हैं। ये जो भी गाना गाते हैं उन्हें यूट्यूब पर लोग लाखों बार देख चुके हैं, लेकिन इनकी तारीफ करते प्रशंसक नहीं थकते। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का प्यार और जजों से हमेशा तारीफ पाने वाली अरुणिता ने शो के साथ हर किसी के दिल में खास जगह बनाई हैं, बस अब देखना ये है कि इस साल इंडियन आइडल की ट्रॉफी कौन जीतता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed