शो 'इंडियन आइडल 12' के फिनाले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में शो के होस्ट आदित्य नारायण ने फिनाले से जुड़ी कुछ बातें भी साझा की थी। इससे पहले खबर आई थी शो 'इंडियन आइडल 12' की पूरी टीम मुंबई आ गई है। कोरोना महामारी के चलते शो की शूटिंग बाहर की जा रही थी। मुंबई पहुंचते ही जजों ने बड़ा फैसला किया और शो के सभी सातों कंटेस्टेंट्स को सीधा उनके घर के लिए रवाना कर दिया था। अभी शो में पवनदीप राजन के अलावा अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुखप्रिया, सायली कांबले और आशीष कुलकर्णी बचे हैं। सभी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। ऐसे में मेकर्स ने सभी को घर भेज दिया है और लोगों से वोट देने की अपील करने को कहा है। अब खबर ये आ रही है कि कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इंडियन आइडल 12: मुश्किल में पड़ सकते हैं कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश, स्वागत-सत्कार के बीच भूले कोरोना गाइडलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वागत सत्कार के दौरान दानिश न तो मास्क लगाए हुए हैं और न ही लोगों से उचित दूरी बनाए हुए हैं। लोगों का हुजूम उनकी कार के आसपास इकट्ठा है। इस दौरान दानिश कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नजर नहीं आए। वो लोगों की भीड़ के बीच बिना मास्क के दिख रहे हैं। दानिश ने पूरी वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है।
दानिश मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। वहां के लोगों ने उनके स्वागत में किसी चीज की कमी नहीं होने दी थी, पर महामारी के बीच बिना सुरक्षा उपायों के लोगों के बीच जाना, उनके खिलाफ जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दानिश पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन न करने पर, केस दर्ज हो सकता है।
तो वहीं इसके पहले शो के होस्ट आदित्य नारायण ने 'इंडियन आइडल 12' के फिनाले पर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'सबसे पहले तो हम खुश है कि हम मुंबई वापिस आ गए हैं। हालांकि, यहां पर भी हमारी कुछ सीमाएं तय है और हमें कुछ पाबंदियों के साथ शूटिंग करनी पड़ रही है। लेकिन हम बढ़िया और बड़ा फिनाले प्लान कर रहे हैं। जैसा कि हमारे कंटेस्टेंट्स बहुत अच्छे हैं और वे सभी अच्छा गाते हैं। फिनाले में सभी जज होंगे और फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के भी लोग शामिल होंगे।'
आदित्य ने आगे कहा था, 'हमारे निर्माता सोनी, फ्रेमेंटल और टीसीटी पूरी टीम के साथ इस सीजन को मिले प्यार और सफलता से बहुत खुश हैं। यह शो पिछले कई सालों से लोग देखते आए हैं। ये सबसे अधिक देखा जाने वाला सिंगिंग रियलिटी शो हैं। हम सिर्फ शो की अच्छी चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं, शो को लेकर बढ़ रही नकारात्मकता के बारे में हम नहीं सोचेंगे। हम इस सीजन को प्यार और पूरी सकारात्मकता के साथ खत्म करना चाहते हैं।'