{"_id":"5e9707cc8ebc3e72bd711de1","slug":"divyanka-tripathi-said-a-man-tried-to-touch-her-inappropriately-and-she-slapped-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थियेटर के बाहर दिव्यांका त्रिपाठी संग एक शख्स ने की थी गंदी हरकत, अभिनेत्री ने सरेआम जड़ा था थप्पड़","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
थियेटर के बाहर दिव्यांका त्रिपाठी संग एक शख्स ने की थी गंदी हरकत, अभिनेत्री ने सरेआम जड़ा था थप्पड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 15 Apr 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Divyanka Tripathi
Link Copied
टीवी शो 'ये है मोहब्ब्तें' से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने हैरान कर देना का किस्सा बताया है। इंस्टाग्राम चैट में दिव्यांका ने एक घटना के बारे में बात की है जब उन्हें किसी शख्स ने गलत ढंग से छूने की कोशिश की थी लेकिन उस शख्स को दिव्यांका ने करारा जवाब भी दिया था।
Trending Videos
2 of 5
Divyanka Tripathi
- फोटो : social media
दिव्यांका ने इस दौरान बताया, 'ये घटना मेरे साथ थियेटर में हुई थी। ये तब की बात है जब सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में टिकट्स ब्लैक में बिकते थे। उस समय लोगों की काफी भीड़ हुआ करती थी ऐसे में मैं उस समय एक फिल्म देखने गई थी और टिकट खिड़की पर भीड़ काफी ज्यादा थी। वहां भीड़ का फायदा उठाकर एक शख्स मुझे गलत ढंग से छूने लगा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Divyanka Tripathi
- फोटो : social media
दिव्यांका ने बताया मैंने अपना आपा खो दिया और उसका हाथ पकड़ लिया। मैंने उसका चेहरा भी नहीं देखा। वो भागने के लिए भीड़ से निकल के जा रहा था लेकिन मैंने उसका हाथ नहीं छोड़ा और उसी के साथ खींचती हुई बाहर तक आ गई। उसके बाद मैंने उसका चेहरा देखा और जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इस समय लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। इससे पहले दिव्यांका ने अपने भाई के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा था-'कोरोना शेमिंग बहुत ही छोटे स्तर का काम है जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है। आप दूसरों से सतर्क जरूर रहें मगर इस प्रकिया में कहीं अपनी संवेदनशीलता को ना भूल जाएं, क्योंकि अंत में मानवता का भाव ही आपको परिभाषित करेगा।' दरअसल उनके भाई को लेकर अफवाहें फैल गईं थी कि वह कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Divyanka Tripathi
बता दें दिव्यांका इन दिनों टाइम पास करने के लिए पति के साथ मूवी देख रही हैं, किताबें पढ़ रही हैं। इसके अलावा फिटनेस का भी पूरा ख्याल रख रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।