टीवी पर कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने लंबे समय तक एक ही किरदार को जिया है। दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर, श्वेता तिवारी, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो घर-घर एक आदर्श बहू के रूप में बहुत लोकप्रिय हुईं। इनके लिए ये एक किरदार था लेकिन लोगों के मन में इनकी यही छवि बस गई और अक्सर लोग सोचते हैं कि सीरियल की जिंदगी की तरह ही असल जिंदगी में भी ये सितारे ऐसे ही हैं। इसलिए अक्सर ऐसा होता है कि जब सितारे कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं दर्शक उनको नए रूप में जल्दी स्वीकार नहीं करते।
KKK11: दिव्यांका त्रिपाठी से पहले टीवी की इन बहुओं ने दिखाया खतरनाक स्टंट्स, हैरान हुए थे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी टेलीविजन कि वो अभिनेत्री हैं जिनको हम बहू के रूप से लेकर खतरनाक नागिन की भूमिका तक में देख चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी भी खतरों से खेल चुकी हैं। वो खतरों के खिलाड़ी के पहले सीजन में नजर आई थीं। भले ही उन्होने ये सीजन नहीं जीता था लेकिन अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया था।
रूपाली गांगुली
अनुपमां सीरियल में एक आदर्श बहू अनुपमा की अपनी भूमिका से हर किसी के दिल को जीतने वाली अभिनेत्री रूपाली गांगुली भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 2 में खतरनाक स्टंट्स कर चुकी हैं। उन्होने दूसरे सीजन में जबर्दस्त प्रदर्शन किया था।
आशा नेगी
सीरियल पवित्र रिश्ता से आशा नेगी ने हर किसी के दिल में अपनी एक खास जगह बना ली थी। अर्चना यानी अंकिता लोखंडे भले ही इस शो का मुख्य चेहरा थीं, लेकिन आशा भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुईं। आशा नेगी ने खतरों के खिलाड़ी के सीजन छह में हिस्सा लिया था। शो में उनके प्रदर्शन को देखकर हर कोई हैरान रह गया। आशा नेगी ने ये शो तो नहीं जीता, लेकिन खतरनाक स्टंट्स करके उन्होने टॉप छह में अपनी जगह बनाई।
टीना दत्ता
उतरन की इच्छा तो आप सबको निश्चित रूप से याद होगी। इस किरदार को निभाया था टीना दत्ता ने। इस शो में तो वो सीधी-साधी बेटी और बहू दोनों बनी, लेकिन खतरों के खिलाड़ी सीजन सात में उन्होने जबर्दस्त प्रदर्शन किया। हालांकि वो इस सीजन में अधिक आगे तक नहीं आईं, लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि उन्होने अपने डर पर काबू पाया।