टीवी इंडस्ट्री की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं, जिसकी झलकियां वह लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। लेकिन, दुर्भाग्य से अभिनेत्री और उनके पति के साथ फ्लोरेंस में लूटपाट हो गई। यात्रा के दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर उनकी कार से कपड़े, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड समेत लाखों का सामान निकाल लिया, जिसकी कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है।
Divyanka Tripathi: इटली में दिव्यांका त्रिपाठी से हुई लूटपाट, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की रोमांटिक यात्रा एक बुरे सपने में बदल गई है। दंपती को भारत लौटने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे वे काफी चिंतित हैं। ऐसे में दिव्यांका ने भारत लौटने के लिए मदद की गुहार लगाई है। इस डकैती में दिव्यांका और विवेक के कपड़े और पर्स चोरी हो गए, जिनमें कुछ नकदी, कार्ड और पासपोर्ट थे।
दिव्यांका और विवेक अपनी शादी की आठवीं सालगिरह को रोमांटिक तरीके से मनाने के लिए इटली गए थे। जहां लूट का शिकार होने से पहले ये कपल लगातार अपनी छुट्टियों की झलकियां सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर कर रहा था। दिव्यांका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा, 'विवेक और मैं सुरक्षित और स्वस्थ हैं, लेकिन हमारे अधिकांश आवश्यक सामान, पासपोर्ट, बैंक कार्ड और महंगी वस्तुएं हमारी रिसॉर्ट संपत्ति पर हमारी कार से गायब हो गई हैं। हम बस दूतावास से जल्द से जल्द मदद की उम्मीद करते हैं।'
Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी के लिए मेहमानों का आना शुरू, मुंबई पहुंचीं प्रिंयका और ममता बनर्जी

दिव्यांका त्रिपाठी भारतीय टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 2006 में हिट टीवी सीरियल 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा 2013 में टेलीकास्ट हुआ 'ये है मोहब्बतें' भी उनके हिट शो में से एक है। छह साल तक चले इस सीरियल का आखिरी एपिसोड 18 दिसंबर 2019 को टेलीकास्ट हुआ था। इसके अलावा दिव्यांका ने वेब सीरीज में भी काम किया है और आज वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत-राधिका की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजा एंटिलिया, देखें तस्वीरें
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दोनों परिवार की रजामंदी के साथ शादी के बंधन में बंधे। दिव्यांका और विवेक की शादी भोपाल से हुई थी। जिसमें टीवी के कई कलाकार भी शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों का एक रिसेप्शन चंडीगढ़ में तो एक मुंबई में भी हुआ था। दिव्यांका और विवेक टेलीविजन के चहेते कपल में से एक हैं।
Triptii Dimri: परदे पर दिखेगी तृप्ति डिमरी-धनुष की जोड़ी! 'रांझणा' निर्देशक की इस फिल्म में काम करेंगे दोनों!