फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में आप भी भेजिए मां को संदेश, अब तक इन कलाकारों ने कहा- 'मां, मैं ठीक हूं'

Wed, 13 May 2020 02:54 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 May 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
during Corona era you also send message to mother till these celebs said mom i am fine
करण जोतवानी, प्रतिभा रांटा, मानित जौरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते अपनी मांओं से दूर रह रहे बेटे-बेटियों ने एक नई पहल 'मां मैं ठीक हूं' की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के प्रति उनकी मांओं को आश्वस्त करना है कि उनके बच्चे उनसे दूर जरूर हैं लेकिन इस महामारी के बीच में भी वे स्वस्थ हैं और सुरक्षित हैं। इस पहल के जरिए अपने घरों से दूर कहीं दूर शहरों और देशों में लॉकडाउन की वजह से फंसे लोग अपने चाहने वालों और अपने सगे संबंधियों को सोशल मीडिया पर अपनी सकुशलता का संदेश दे सकते हैं।

during Corona era you also send message to mother till these celebs said mom i am fine
मानित जौरा - फोटो : सोशल मीडिया

इस पहल की शुरुआत टीवी धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' के अभिनेता मानित जौरा से हुई है जो इस समय लॉकडाउन की वजह से मुंबई में फंसे हुए हैं जबकि उनका पूरा परिवार दिल्ली में है। मानित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने अपनी मां को आश्वासन दिया कि वह ठीक हैं। 

during Corona era you also send message to mother till these celebs said mom i am fine
मानित जौरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानित कहते हैं, 'मैं अपनी मां के दिल के बहुत करीब हूं और उनसे दूर रहने की सोच भी नहीं सकता। दुर्भाग्य से मौजूदा स्थितियों के कारण मैं अपनी मां के आस-पास भी नहीं हूं। मदर्स डे के खास दिन पर मुझे दुख है कि मैंने यह दिन उनके साथ नहीं बिताया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
during Corona era you also send message to mother till these celebs said mom i am fine
मानित जौरा - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी मां को याद करते हुए मानित ने कहा, 'मेरी मां मुझे हमेशा आत्मनिर्भर बनने की सलाह देती हैं। घर में रहकर मैंने उनसे जो कुछ सीखा है, वही आज मेरे काम आ रहा है। वह जिस तरह घर में काम करती रहती थीं, उन्हें देखकर मैंने जो कुछ सीखा, आज वह मेरे जीने का मंत्र है। लॉकडाउन के इस दौर में मैं उन्हें बहुत याद कर रहा हूं। आशा है कि मैं उनसे बहुत जल्द ही मिल पाऊंगा।' 

विज्ञापन
during Corona era you also send message to mother till these celebs said mom i am fine
प्रतिभा रांटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस पहल को शुरू होने के बाद टीवी के कई और कलाकार जैसे कनिका मान, निशांत सिंह मलकानी, रीम शेख, करण जोतवानी और प्रतिभा रांटा भी इससे जुड़े हैं।

इस गीत के साथ म्यूजिक वीडियोज की ट्रायलॉजी पूरी करेंगे सलमान खान, काम है जारी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed