फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'महाभारत' की शूटिंग के आखिरी दिन फूट-फूटकर रोए थे सभी कलाकार, 'अर्जुन' को देख आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू

Wed, 13 May 2020 05:39 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 13 May 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
Mahabharat: mahabharat Starcast last day Video Goes Viral actors teary eyes goodbye
महाभारत - फोटो : सोशल मीडिया

दूरदर्शन पर इन दिनों महाभारत का प्रसारण किया जा रहा है। 1988 से 1990 के बीच दिखाए जाने वाले महाभारत के प्रसारण के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। महाभारत में अब तक आपने देखा अश्वत्थामा दुर्योधन की चिता को आग लगाते हैं। वहां, द्रौपदी अपने पुत्रों के शवों पर रो रही हैं और पांडवों से सवाल पूछ रही हैं। इस बीच सीरियल का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।

Mahabharat: mahabharat Starcast last day Video Goes Viral actors teary eyes goodbye
महाभारत - फोटो : ट्विटर

वीडियो के मुताबिक महाभारत के खत्म होने के बाद सभी कलाकार एक साथ सेट पर मिलते हैं जिसमें सीरियल में कृष्ण बने नीतीश भारद्वाज, अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान, भीष्म पितामह बने मुकेश खन्ना और द्रौपदी का किरदार निभाने वालीं रूपा गांगुली समेत दूसरे कलाकार नजर आ रहे हैं।

Mahabharat: mahabharat Starcast last day Video Goes Viral actors teary eyes goodbye
महाभारत - फोटो : ट्विटर

वीडियो में साफ देखा सकता है कि अर्जुन बने फिरोज खान फफक-फफक कर रो रहे हैं। तब रूपा गांगुली उनके पास आकर उनके आंसू पोछती हैं। सेट पर ऐसा गमगीन माहौल देख डायरेक्टर रवि चोपड़ा भी खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पाए। ये वीडियो महाभारत की शूटिंग के आखिरी दिन का बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahabharat: mahabharat Starcast last day Video Goes Viral actors teary eyes goodbye
नीतीश भारद्वाज - फोटो : ट्विटर

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए। बता दें 23 साल की उम्र में नीतीश भारद्वाज बीआर चोपड़ा की महाभारत में कृष्ण की भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपनी भूमिका इतने बेहतरीन तरीके से निभाई कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान मानने लगे थे और जहां भी जाते लोग उनके पैर छूते थे। 

विज्ञापन
Mahabharat: mahabharat Starcast last day Video Goes Viral actors teary eyes goodbye
महाभारत का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत सीरियल के लेखक राही मासूम रजा हैं जबकि इसे बीआर चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। इस सीरियल ने सभी कलाकारों को खूब प्रसिद्धि दिलाई और घर-घर में उनकी पहचान बनीं। इस शो में नीतीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना, रूपा गांगुली, गजेंद्र चौहान और पुनीत इस्सर जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- महाभारत में हुआ 'कर्ण' का निधन, सोशल मीडिया पर पर आया आंसुओं का सैलाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed