सब्सक्राइब करें

एकता कपूर ने अपनी खास सहेली के लिए रखा बेबी शॉवर, दुआएं देने पहुंचीं फिल्म और टीवी जगत की हस्तियां

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 21 Dec 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor Hosted actress Anita Hassanandani Baby Shower see Inside photo
अनीता हसनंदानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘ताल’ में पहली बार छोटी सी भूमिका में परदे पर नजर आईं और बाद में छोटे परदे की सुपरस्टार बनने में कामयाब रहीं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। घर में आने वाले मेहमान के जन्म से पहले होने वाला जश्न उसकी मौसी एकता कपूर ने यहां धूमधाम से मनाया। इस बेबी शॉवर में फिल्म व टीवी जगत की तमाम हस्तियों ने शामिल होकर होने वाले माता पिता को ढेर सारी बधाइयां दीं।

Trending Videos
Ekta Kapoor Hosted actress Anita Hassanandani Baby Shower see Inside photo
अनीता हसनंदानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बेबी शॉवर के दौरान सबकी निगाहें होने वाली मां अनीता पर ही टिकी रहीं। गोल्डन ड्रेस में वह कमाल की नजर आ रही थीं और जल्द मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर दूर से नजर आ रही थी। अनीता ने इस दौरान आए हुए मेहमानों के साथ काफी वक्त बिताया, हालांकि बीच बीच में वह खुद को आराम देने के लिए ब्रेक भी लेती रहीं। एकता कपूर ने इस दौरान मेहमानों का खास ख्याल रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor Hosted actress Anita Hassanandani Baby Shower see Inside photo
अनीता हसनंदानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमिल और तेलुगू सिनेमा में काफी नाम कमाने वाली अभिनेत्री अनीता हंसनंदानी ने छोटे परदे पर खूब नाम कमाया है। ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘नागिन’ उनके करियर के अहम पड़ाव रहे हैं। अनीता ने सात साल पहले बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी और इस शादी के चर्चे भी लंबे अरसे तक होते रहे थे।

Ekta Kapoor Hosted actress Anita Hassanandani Baby Shower see Inside photo
अनीता हसनंदानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मशहूर फिल्म और टीवी कंटेंट निर्माता एकता कपूर ने अपनी बीस से भी ज्यादा साल पुरानी इस दोस्त के लिए खास बेबी शॉवर का आयोजन किया और इसकी पूरी जिम्मेदारी खुद ही संभाली। इस दौरान एकता ने अनीता के साथ वीडियोज भी बनाए। इस बेबी शॉवर पार्टी की तस्वीरें पार्टी में पहुंचे लोग सोमवार सुबह से ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ekta Kapoor Hosted actress Anita Hassanandani Baby Shower see Inside photo
अनीता हसनंदानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बड़े परदे पर आखिरी बार फिल्म ‘हीरो’ में दिखीं अनीता हसनंदानी छोटे परदे पर लगातार सक्रिय रही हैं। चर्चित ‘नागिन’ टीवी सीरीज में उनका किरदार विशाखा खन्ना लोगों के जेहन में अब भी जाता है। सीरीज के तीसरे सीजन से लेकर पांचवें सीजन तक लोगों को इस किरदार का खूब इंतजार रहा।

पढ़ें: सलमान ने साझा किया फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ का टीजर, आयुष शर्मा ने बदल डाली अपनी पूरी कद काठी

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed