टीवी इंडस्ट्री में कब कौन सा सितारा किस सीरियल में किसकी जगह ले ले यह कहना मुश्किल है। आए दिन सीरियल में बदलती कहानी के साथ-साथ अभिनेताओं का भी रिप्लेसमेंट होता रहता है। इन दिनों टेलीविजन इंडस्ट्री में एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' में कोमोलिका के लिए नई अभिनेत्री की खोज जारी है। खबरों की मानें तो सीरियल से हिना खान के जाने के बाद अब एकता ने आमना शरीक को इस किरदार के लिए चुन लिया है। हालांकि अभी तक इसका कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। जानिए ऐसे कौन से सीरियल्स हैं जिसमें कलाकारों को रातों रात बदल दिया गया।
इन पांच चेहरों को सीरियल में रातों रात किया गया था रिप्लेस, कार्तिक अब भी हैं शो से गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये रिश्ता क्या कहलाता है- करण मेहरा और विशाल सिंह (कार्तिक सिंघानिया)
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में करण मेहरा अक्षरा के पति का रोल निभाते थे। करण के शो से अलविदा कहने के बाद मेकर्स विशाल सिंह को ले आए। हालांकि बीते कुछ वक्त से विशाल सिंह भी शो से गायब हैं।
ससुराल सिमर का- धीरज धूपर और शोएब इब्राहिम (प्रेम भारद्वाज)
'ससुराल सिमर का' सीरियल में दीपिका कक्कड़ ने सिमर का किरदार निभाया था। इस शो से ही दीपिका कक्कड़ को पॉपुलैरिटी मिली। इस सीरियल में पहले सिमर के पति का किरदार धीरज धूपर ने निभाया। धीरज के शो छोड़ने के बाद इस रोल को शोएब इब्राहिम ने निभाया।
बालिका वधू - शंशाक व्यास और शक्ति आनंद
'बालिका वधू' सीरियल में शशांक व्यास ने खूब तारीफ बटोरी थी। हालांकि शशांक ने बीच में ही शो को छोड़ दिया जिसके बाद सीरियल में उनके रोल को शक्ति आनंद ने निभाया।
ये रिश्ता क्या कहलाता है- शहजाद शेख और रोहन मेहरा (नक्ष सिंघानिया)
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में रोहन मेहरा ने नायरा के भाई का किरदार निभाया था। रोहन के शो से किनारा करने के बाद सीरियल में इस रोल को शहजाद शेख निभा रहे हैं।