केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीर उस वक्त की है जब स्मृति अभिनय किया करती थीं। इस थ्रोबैक तस्वीर में स्मृति ईरानी को पहचानना मुश्किल हो रहा है। जैसे ही एकता ने तस्वीर पोस्ट की तो इस पर स्मृति ने मजेदार कमेंट कर दिया जो चर्चा में बना हुआ है।
एकता कपूर ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कर दिया मजेदार कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए एकता ने लिखा- 'हम तीनों एक साथ, बेहतरीन पुरानी तस्वीर है।' इस तस्वीर में एकता और स्मृति के अलावा तरुण कात्याल भी हैं। इस तस्वीर पर लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं जिसमें स्मृति ईरानी भी पीछे नहीं रहीं।
Three of us ! Wat e throwback #tarunkatyal @smritiiraniofficial n moi! #thenandnow
A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on
स्मृति ईरानी ने इस तस्वीर पर कमेंट किया- 'पतले हुआ करते थे कुछ लोग।' हालांकि ये ऐसा पहली बार नहीं है कि स्मृति ने इस तरह का कमेंट किया हो। एकता कपूर और स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू सीरियल के दौरान से दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती समय के साथ और पक्की हो गई है।
साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे पर्दे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।
2001 में उन्होंने पारसी एंटरप्रेन्योर जुबिन ईरानी से शादी कर ली। जुबिन की पहली पत्नी का नाम मोना था। मोना और स्मृति पहले से ही दोस्त थे। जुबिन और मोना के अलग होने के बाद जुबिन ने स्मृति से शादी की। उनके एक बेटा और बेटी हैं। इसके अलावा स्मृति की एक सौतेली बेटी शानेल भी हैं। शानेल जुबिन और उनकी पहली पत्नी मोना की बेटी हैं। साल 2003 में स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी जुड़ीं और टीवी की दुनिया से किनारा कर लिया।
लॉकडाउन में पुलिस कर्मियों पर हमला देख भड़क गए आयुष्मान खुराना, कह दी बड़ी बात