{"_id":"5cf8e94dbdec2207626c5c69","slug":"ekta-kapoor-special-birthday-she-first-time-kissing-scene-on-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर के इस सीरियल में था सबसे लंबा किसिंग सीन, हुआ नुकसान तो गलती पर पछताईं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एकता कपूर के इस सीरियल में था सबसे लंबा किसिंग सीन, हुआ नुकसान तो गलती पर पछताईं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 06 Jun 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बड़े अच्छे लगते हैं
- फोटो : file photo
Link Copied
एकता कपूर का जन्म 7 जून को होता है। भले ही एकता ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनकी फिल्मों और कई सीरियल्स में इंटीमेट सीन की भरमार होती है। माना जाता है कि एकता कपूर ने छोटे परदे को पहले से काफी बोल्ड कर दिया है और अब आलम ये है कि हर दूसरे सीरियल में किसिंग सीन या एडल्ट सीन होते हैं।
Trending Videos
2 of 5
बड़े अच्छे लगते हैं
- फोटो : file photo
टीवी पर पहली बार एकता कपूर ने सबसे लंबा लव मेकिंग सीन शूट किया था। सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच करीब 17 मिनट का सबसे लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। दोनों कलाकारों ने इस किसिंग सीन को कुछ ही रीटेक में फाइनल कर दिया। मगर सूत्रों की मानें तो दोनों इस सीन को लेकर एक दूसरे से काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Bade Acche Lagte Hai
- फोटो : social media
सीरियल में लिप-लॉक सीन के बाद विवाद भी हुए। साक्षी और राम के बीच इंटीमेट सीन इतने ज्यादा चर्चा में आए कि उनकी तस्वीरें और वीडियो कई महीनों तक वायरल होते रहे। इस एक एपिसोड की वजह से 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने रिकॉर्ड टीआरपी हासिल की थी। राम कपूर और साक्षी तंवर के बाद दूसरे टीवी शो में भी कई जोड़ियां किस करती नजर आईं।
4 of 5
Ekta Kapoor
- फोटो : file photo
भले ही किसिंग सीन की वजह से उस दिन की टीआरपी लिस्ट में 'बड़े अच्छे लगते हैं' टॉप पर पहुंच गया हो लेकिन उसके बाद टीआरपी में भारी गिरावट दर्ज की गई। दरअसल परिवार के साथ देखने वाले लोगों ने इसके बाद सीरियल से दूरी बना ली।
विज्ञापन
5 of 5
ekta kapoor
- फोटो : file photo
एकता कपूर को बाद में अपनी इस गलती का एहसास भी हुआ। एक इंटरव्यू में एकता ने कहा था कि 'शो बड़े अच्छे लगते हैं में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच लव मेकिंग सीन दिखाना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। इसके बाद शो की टीआरपी 6 से घटकर 2 पर पहुंच गई थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X