फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fahmaan-Sumbul: 'हम एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रहना चाहते', क्या सुम्बुल से टूट गई फहमान की दोस्ती?

Sat, 20 Jul 2024 01:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 Jul 2024 01:31 PM IST
विज्ञापन
Fahmaan Khan has made a shocking revelation about no longer being friends with Sumbul Touqeer Khan
फहमान खान, सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ fahmaankhan

फहमान खान और सुम्बुल तौकीर ने लोकप्रिय शो 'इमली' में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। शो के मुख्य लीड्स के तौर पर उन्होंने न केवल अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए बल्कि असल जिंदगी की दोस्ती के लिए भी फैंस से खूब प्यार बटोरा है। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि चीजें बदल गई हैं। फहमान ने सुम्बुल के साथ अब दोस्त नहीं होने के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Fahmaan Khan has made a shocking revelation about no longer being friends with Sumbul Touqeer Khan
फहमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fahmaankhan

 सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान, फहमान ने सुम्बुल के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात की है।  फहमान ने कहा, "चीज हो जाती है यार। जब आप शो खत्म कर लेते हैं और अपनी जिंदगी पर ध्यान देते हैं, तो आपको इतना समय नहीं मिलता। इस विषय पर अक्सर लोग अजीबोगरीब कमेंट करते हैं।"

Fahmaan Khan has made a shocking revelation about no longer being friends with Sumbul Touqeer Khan
फहमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fahmaankhan

 उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए, मैं जैसा हूं, वैसा ही रहना बहुत जरूरी है। मुझे अभी भी लगता है कि हम एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। हम एक-दूसरे के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं, लेकिन मौजूदा हालात ऐसे हैं कि हम इस समय एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रहना चाहते।" हालांकि, फहमान ने बताया कि वह कभी-कभी उनकी पोस्ट या स्टोरी पर कमेंट करते हैं और वह जवाब देती हैं। फहमान ने कहा, "यह पहले जैसा नहीं है, लेकिन वह चीज वहां है और हम उसे उसी तरह रखते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Fahmaan Khan has made a shocking revelation about no longer being friends with Sumbul Touqeer Khan
फहमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fahmaankhan

अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्हें सुम्बुल के साथ अपनी दोस्ती की याद नहीं आती। उन्होंने माना कि यह अभी भी दुखद है, लेकिन कहा, "जब कोई मर जाता है, तो आप आगे बढ़ जाते हैं। यहां वह जीवित है, और कोई तनाव नहीं है। कभी-कभी, हम एक-दूसरे से मिल जाते हैं।"

विज्ञापन
Fahmaan Khan has made a shocking revelation about no longer being friends with Sumbul Touqeer Khan
फहमान खान, सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ fahmaankhan

बता दें कि फहमान ने शो 'इमली' में सुम्बुल तौकीर के साथ काम किया था। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद भी आई थी। यही नहीं, दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि फहमान सुम्बुल से बिग बॉस के घर में भी मिलने गए थे।

Auron Mein Kahan Dum Tha: 'औरों में कहां दम था' का नया पोस्टर जारी, वसुधा के रोल में नजर आएंगी तब्बू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed