डिजिटल मनोरंजन सामग्री की लगातार बढ़ती मांग और उतनी ही तेजी से घट रही इसकी गुणवत्ता के दौर में देश में अब भी तमाम इलाके ऐसे हैं जहां दर्शक टेलीविजन को ही अपने मनोरंजन का सबसे सस्ता माध्यम मानते हैं। फ्री टू एयर चैनलों पर धीरे धीरे कंपटीशन भी बढ़ रहा है और इसमें अपनी बढ़त बनाने के लिए शेमारू उमंग चैनल ने एक नया शो शुरू किया है, ‘राज महल-डाकिनी का रहस्य’। ये धारावाहिक एक फंतासी हॉरर लव स्टोरी है और इसमें चर्चित अभिनेत्री ऋद्धिमा तिवारी का एक नया रूप देखने को मिलेगा।
Razz Mahal: छोटे परदे पर ऋद्धिमा तिवारी का नया अवतार, फंतासी हॉरर लव स्टोरी में धरा ये नया रूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारावाहिक ‘राज महल-डाकिनी का रहस्य’ की कहानी अपनी सूरत से मन मोहने वाली चंद्रलेखा के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक डाकिनी है, जिसे अपने अमर होने के मकसद को पूरा करने के लिए किसी ऐसे शख्स के खून की तलाश है जिसकी विरासत राजसी हो। वह शाही परिवार के राजकुमार अधिराज को अपने कब्जे में कर लेती है जबकि अधिराज उन्हें अपनी मां मानते हैं। इस कहानी में एक खूबसूरत प्रेम कहानी तब शुरू होती है जब एक दयालु और दिल की साफ लड़की सुनैना और राजकुमार अधिराज को एक दूसरे से प्यार हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज फिर पहुंचीं पटियाला हाउस कोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत पर होनी है
‘राज महल-डाकिनी का रहस्य’ में चंद्रलेखा की भूमिका निभा रही अभिनेत्री ऋद्धिमा तिवारी कहती हैं, 'ये धारावाहिक अपने कई रहस्यों और अद्भुत दृश्यों को मजबूत भावनात्मक कहानी के साथ जोड़ता है। मैं इस शो में अपने महत्वपूर्ण किरदार को निभाते हुए बेहद खुश हूं। यह किरदार मेरे अब तक निभाए गए सभी किरदारों से बहुत अलग है और मैं इस किरदार में दर्शकों के सामने आने और इस पर उनके विचार जानने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।'
इसे भी पढ़ें- IFFI 2022: ‘गुंडा’ के ‘बुल्ला’ मुकेश ऋषि की खलनायक छवि से डरते थे बच्चे, महिलाएं भी कहती थीं घटिया बातें
धारावाहिक में राजकुमार अधिराज का किरदार निभा रहे अभिनेता हिमांशु सोनी कहते हैं, 'मैं 'राज महल' का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। इस शो का एक अनूठा आधार है और बेशक दर्शकों को एक डाकिनी और शाही परिवार की कहानी पसंद आएगी। मैं अपने इस नए लुक और किरदार को लेकर मेरे प्रशंसकों की प्रतिक्रिया का बड़ी आतुरता से इंतज़ार कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अधिराज की भूमिका के साथ न्याय कर पाऊंगा।'
‘राज महल-डाकिनी का रहस्य’ में ऋद्धिमा तिवारी, नेहा हरसोरा, हिमांशु सोनी के अलावा प्रीति पुरी, आशीष द्राल, हिमानी शर्मा, अरीना डे व अन्य की अहम भूमिकाएं है। इस शो में शाही परिवार की साहस और वीरता को प्रस्तुत किया गया है, कहानी में एक ओर जहां राज महल का आलीशान सेट बनाया गया है वहीं इस इस शो में वीएफएक्स का भी खूब प्रयोग किया गया है। धारावाहिक ‘राज महल-डाकिनी का रहस्य’ का प्रसारण शेमारू उमंग चैनल पर 28 नवंबर से शुरू हो रहा है।