फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prince Narula: इन हसीनाओं के लिए धड़का प्रिंस नरूला का दिल, लिस्ट में नोरा फतेही का नाम भी शामिल

Thu, 24 Nov 2022 10:00 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 24 Nov 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Prince Narula birthday special know Mtv Rodies bigg boss winner affairs with nora fatehi to yuvika Chaudhary
प्रिंस नरूला - फोटो : Social media

रियलिटी शोज में अपने गेम से लोगों का दिल जीतने वाले प्रिंस नरूला आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एमटीवी रोडीज और बिग बॉस जैसे कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियलिटी शोज जीत चुके प्रिंस नरूला आज बहुत पॉपुलर हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि वह कभी जिन शोज में कंटेस्टेंट के रूप में आए थे, उन्हीं को आज जज करते दिखाई देते हैं। प्रिंस नरूला आज यानी 24 नवंबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं।  24 नवंबर 1990 को चंडीगढ़ में जन्में प्रिंस की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। इस समय अभिनेत्री युविका चौधरी के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे प्रिंस का नाम शादी से पहले बहुत सी हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। ऐसे में अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Prince Narula birthday special know Mtv Rodies bigg boss winner affairs with nora fatehi to yuvika Chaudhary
चार्ली चौहान - फोटो : Social media

चार्ली चौहान
एमटीवी के मशहूर रियलिटी शो रोडीज के दौरान प्रिंस नरूला का नाम शो में उनके साथ रहीं कंटेस्टेंट चार्ली चौहान के साथ भी जुड़ा था। चार्ली और प्रिंस दोनों को अक्सर एक साथ समय बिताते हुए देखा जा रहा था। शो से बाहर निकलने के बाद भी दोनों की दोस्ती की खबरें आए दिन मीडिया में छाई रहती थीं। लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गई थीं।

Vikram Gokhale: ऐश्वर्या के पिता का रोल निभाने वाले विक्रम गोखले की हालत नाजुक, 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती

Prince Narula birthday special know Mtv Rodies bigg boss winner affairs with nora fatehi to yuvika Chaudhary
अनुकी और प्रिंस नरूला - फोटो : Social media

अनुकी
एमटीवी रोडीज की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद प्रिंस नरूला ने रिएलिटी शो स्प्लिस्टविला में हिस्सा लिया। स्प्लिस्टविला में उनका नाम अनुकी के साथ जुड़ा था। दोनों के बीच शो के दौरान ही गहरा प्यार दिखाई देने लगा था। शो में दोनों की जोड़ी को लोगों ने भी खूब प्यार दिया था। लेकिन शो के खत्म होने के साथ ही दोनों का प्यार भी वहीं खत्म हो गया।

Kantara on OTT: चार भाषाओं में अब ओटीटी पर आएगी 'कांतारा', इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Prince Narula birthday special know Mtv Rodies bigg boss winner affairs with nora fatehi to yuvika Chaudhary
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : Social media

युविका चौधरी
रोडीज और स्प्लिस्टविला के बाद प्रिंस नरूला अपनी किस्मत आजमाने टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रवर्शीयल शो बिग बॉस के नौवें सीजन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस शो में उनके साथ युविका चौधरी भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। उम्र का फासला होने के बावजूद प्रिंस युविका को मन ही मन पसंद करने लगे थे और जब उनसे कंट्रोल नहीं किया गया तब अभिनेता ने अपनी भावनाओं का खुलासा कर दिया था। प्रिंस के प्यार का पता लगने के बाद भी युविका ने प्रिंस को हां नहीं की और वह शो से एलिमिनेट हो गई थीं। शो खत्म होने के बाद दोनों अचानक गायब हो गए। लेकिन कुछ वर्षों बाद दोनों ने 12 अक्टूबर 2018  को एक दूसरे से शादी करके सभी को चौंका दिया।

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस से सिहर उठे मुकेश खन्ना, बोले- 'ऐसे आफताबों के पंख काट देने चाहिए'

विज्ञापन
Prince Narula birthday special know Mtv Rodies bigg boss winner affairs with nora fatehi to yuvika Chaudhary
प्रिंस नरूला, नोरा फतेही - फोटो : Social media

नोरा फतेही
तीन हसीनाओं के साथ नाम जुड़ने के बाद प्रिंस नरूला का नाम इस समय अपने डांस और लुक्स से सबका दिल धड़काने वाली नोरा फतेही से जुड़ा था। दरअसल, युविका के शो से बाहर होते ही प्रिंस का दिल नोरा फतेही के लिए धड़कने लगा था। दोनों के बीच नजदीकियों को साफ देखा जा सकता था। लेकिन जैसे ही नोरा शो से बाहर हुईं प्रिंस ने फिर कभी पलट कर नहीं देखा।

Dilip Tahil: जया प्रदा के साथ रेप सीन में आपा खो बैठे थे दिलीप ताहिल? अभिनेता ने वर्षों बाद बताया सारा सच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed