फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Follow Kar Lo Yaar: प्राइम वीडियो ने बनाया उर्फी को देश का ‘हीरो’, नौ एपिसोड में दिखाई जाएगी पूरी नौटंकी

Sat, 10 Aug 2024 01:43 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 10 Aug 2024 01:43 PM IST
विज्ञापन
Follow Kar Lo Yaar Uorfi Javed reality series locks release date prime video share a promo on social media
प्राइम वीडियो-फॉलो कर लो यार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेजन में इन दिनों ऊपर से लेकर नीचे तक खूब हलचल है।। पहले प्राइम वीडियो की मुखिया कंपनी छोड़कर चली गईं। फिर अमेजन के इंडिया हेड भी नौ साल की नौकरी के बाद कंपनी से चलते बने। बताया जाता है कि कंपनी का भारत में हाल कुछ अच्छा नहीं हैं। इसके ओटीटी के डाउनलोड्स भी अपेक्षित संख्या में नहीं बढ़ रहे हैं और इसके प्रबंधन के निशाने पर अब वे दर्शक ज्यादा है जो छोटे शहरों और गांव देहातों में हाल फिलहाल में मोबाइल मालिक बने हैं। जी5 ने सनी लिओनी को ‘स्टार’ बनाया। पूनम पांडे अपनी मौत की खबर फैलाकर ‘स्टार’ बनीं और अब बारी उर्फी जावेद की।

Follow Kar Lo Yaar Uorfi Javed reality series locks release date prime video share a promo on social media
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

प्राइम वीडियो का दावा है कि वह उर्फी जावेद की पूरी जिंदगी अपनी एक नई सीरीज में खोलकर रख देगा। नौ एपिसोड की हिंदी में बनी ये रियलिटी फॉलो सीरीज 23 अगस्त को रिलीज होने वाली है और इस सीरीज का नाम भी ठीक उर्फी की चिरौरियों के हिसाब से ही रखा गया है, ‘फॉलो कर लो यार’। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में दावा किया था कि वह भारत देश की संस्कृति और इसकी कहानियों को दुनिया भर में इनकी पूरी शान ओ शौकत के साथ दिखाना चाहता है। इसके मुकाबले प्राइम वीडियो ने भी दुनिया को भारत के बारे में उर्फी जावेद के जरिये बताने का फैसला किया है। ये सीरीज 240 देशों में भारत का बदलता चेहरा उर्फी जावेद को हीरो बनाकर दिखाएगी।

Follow Kar Lo Yaar Uorfi Javed reality series locks release date prime video share a promo on social media
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

संदीप कुकरेजा के निर्देशन में बनी इस सीरीज को प्राइम वीडियो ने उर्फी जावेद की तड़कती भड़कती और लोगों को अपनी और खींचने वाली जिंदगी का बिना किसी परदे वाला और सबको साथ ले लेने वाला किस्सा बताया है। उर्फी को प्राइम वीडियो ने देश का सबसे बड़ा वायरल सेंसेशन माना है। इस सीरीज की जानकारी आने के बाद से कहा ये भी जा रहा है कि उर्फी की बीते कुछ साल से चली आ रही सार्वजनिक हरकतें इस सीरीज के लिए ही तैयार की गई थीं और ये सब इस सीरीज की शूटिंग का हिस्सा थीं।

Imran Khan: 'मेरी बेटी को मारे, ये गलत होगा', बच्चों की पिटाई करने के शिक्षकों के विचार को गलत मानते हैं इमरान
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


विज्ञापन
विज्ञापन
Follow Kar Lo Yaar Uorfi Javed reality series locks release date prime video share a promo on social media
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

इस सीरीज को लेकर प्राइम वीडियो के हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल मधोक के बयान से इस ओटीटी की इस सीरीज को बनाने को लेकर ‘प्रेरणा’ का भी खुलासा होता है। मधोक कहते हैं, “लखनऊ की एक साधारण लड़की की देश के सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले चेहरा बनने तक की यात्रा किसी प्रेरणा से कम नहीं है। और, महत्वकांक्षाओं और झटकों को झेल जाने वाली ऐसी कहानियं दर्शकों में खूब प्रतिध्वनित होती हैं।” निखिल उर्फी की इस यात्रा उर्फी के जुनून और दृढ निश्चय से भी जोड़ते हैं और उनकी सफलता को फैशन व मनोरंजन जगत का एक ऐसा मार्ग बताते हैं जो उन्हें सोशल मीडिया की सनसनी और एक गंभीर उद्मी बनाने में सफल रहा।

Aapka Apna Zakir: कपिल शर्मा से तुलना पर जाकिर खान ने ली चुटकी, बयान से की ट्रोल्स की बोलती बंद

विज्ञापन
Follow Kar Lo Yaar Uorfi Javed reality series locks release date prime video share a promo on social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी ने सोशल मीडिया पर दो साल पहले जो रिकॉर्ड बनाए, उनमें एक रिकॉर्ड ये भी शामिल है कि उनकी मुंबई में ऊल जुलूल हरकतों के चलते दो साल पहले हर कोई उनके बारे में जानना चाहता था। और, इसी के चलते वह एशिया की इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजी गई शख्सियत भी नहीं। प्राइम वीडियो को उम्मीद है कि भारत और दुनिया के 240 देशों के उसके ग्राहक उर्फी जावेद की इस कहानी की प्रशंसा करेगें और उर्फी से सीधे खुद को जुड़ा पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed