गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे देश में सेलिब्रेशन का माहौल बना हुआ है। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारें भी इसे बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं, बिग बॉस की एक पूर्व कंटेस्टेंट संभावना सेठ भी इसका सेलिब्रेशन करती नजर आईं।
सड़कों पर बेसुध होकर नाचती दिखी बिग बॉस की ये महिला कंटेस्टेंट, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि बिग बॉस में तहलका मचा चुकीं संभावना सेठ ने भी गणेश भगवान को स्थापित किया है और अब गणेश विसर्जन का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे वह बहुत ही खुलकर नाचती दिख रही हैं।
A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial) on
दरअसल, संभावना ने खुद ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें लिखा कि गणपति बप्पा मोरया। बता दें कि संभावना सेठ ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है और इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर डाला है। इस वीडियो में बहुत जमकर डांस कर रही हैं।
संभावना सेठ इस वीडियो में खूब कमाल का डांस कर रही हैं। इतना ही नहीं वह पॉपुलर सॉन्ग नागिन पर भी नाचती दिख रही हैं। वीडिय़ो से पता चल रहा है कि वह इस मौके का भरपूर मजा उठा रही हैं, और गणेश उत्सव के माहौल को और खुशनुमा बना रही हैं।
बता दें कि संभावना सेठ भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म हीरो वर्दीवाली में भी नजर आने वाली हैं। टीवी के बाद से वह भोजपुरी फिल्मों में काम कर रही हैं। संभावना 200 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं। बॉलीवुड और भोजपुरी में 250 से ज्यादा गानों में नाच चुकी हैं।