सभी प्रकार के विघ्नहर्ता गणपति हर किसी की पूजनीय हैं। गणों के अधिपति श्री गणेशजी प्रथम पूज्य हैं सर्वप्रथम उन्हीं की पूजा की जाती है, उनके बाद अन्य देवताओं की पूजा की जाती है। श्रीगणेश लोक मंगल के देवता हैं, लोक मंगल उनका उद्देश्य है परंतु जहां भी अमंगल होता है, उसे दूर करने के लिए श्री गणेश अग्रणी रहते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर यानि आज है। इस दिन सभी भक्त अपने घर गणपति को स्थापित करते हैं और फिर उनकी पूजा की जाती है।
गणेश चतुर्थी 2021: टीवी के ये सितारे हैं बप्पा के परम भक्त, इनके घर हर साल विराजमान होते हैं विघ्नहर्ता गणेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती सिंह
भारती का बचपन काफी संघर्षों में गुजरा लेकिन मुंबई आने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत कर सफलता पाई। ऐसे में मुंबई आने के बाद से भारती हर साल गणपति बप्पा का स्वागत करती हैं। लॉफ्टर क्वीन भारती कई सालों से इको-फ्रेंडली बप्पा का विसर्जन कर रही हैं और उनकी मिट्टी घर में उगे गमलों में डाल देती हैं।
करण वाही
टीवी के हैंडसम हंक करण वाही भी गणपति के परम भक्त हैं। वो हर साल अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति बनाते हैं और फिर पूरे दस दिन तक भक्ति के साथ बप्पा की पूजा अर्चना करते हैं। वो अपने घर को गणपति के लिए खूबसूरत ढंग से सजाते और पंडाल की सजावट भी अपने हाथ से करते हैं।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी को पर्दे पर खूब सफलता मिलती है लेकिन उनके निजी जीवन में अक्सर परेशानियां आ जाती हैं। हालांकि श्वेता हर परेशानी को आसानी से पार कर जाती हैं और इसकी वजह ये है कि उन पर गणपति की कृपा बनी रहती हैं। श्वेता हर साल बप्पा को अपने घर लाती हैं और उनकी पूजा करती हैं।
रित्विक धनजानी
टीवी के मशहूर अभिनेता रित्विक धनजानी भी गणपति को हर साल अपने घर पर स्थापित करते हैं। वो हर साल बप्पा की मूर्ति अपने हाथों से सजाते हैं और उनका पूरा परिवार धूमधाम से इस त्यौहार को मनाता है। रित्विक भी अपने हाथ से बनी इको-फ्रैंडली मूर्ति को पंडाल में सजाते हैं।