ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन...जगजीत सिंह के इस गीत में प्यार की कहानी को इतना आसानी से बयां किया गया है जिससे कुछ और कहने की जरूरत ही नहीं। जब किसी से प्यार होता है तो उसमें उम्र की फासला मायने नहीं रखता। इस बात को मनोरंजन जगत के सितारों ने कई बार साबित किया है। बॉलीवुड में कई बार ऐसा देखने को मिला है जब किसी बड़ी उम्र की महिला स्टार को अपने से छोटे उम्र के सितारे से प्यार हो गया हो।
इश्क वाला लव: जब खुद से छोटी उम्र के शख्स के प्यार में पड़ गईं टीवी की ये हसीनाएं, आज बिता रहीं ऐसी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी
छोटे पर्दे के राम और सीता असल जिंदगी में भी एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और शादीशुदा हैं। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि गुरमीत देबीना से उम्र में छोटे हैं। बावजूद इसके दोनों को जब प्यार हुआ तो उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों बेहद खुश नजर आते हैं।
टीजे सिद्धू-करणवीर बोहरा
कनेडियन अभिनेत्री टीजे टीवी के हैंडसम हंक करणवीर से करीब 2 साल बड़ी हैं। हालांकि इनके प्यार के बीच ये उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता। दोनों की शादी को 15 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है और उनकी तीन बेटियां हैं। टीजे और करण अक्सर फनी वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं।
सनाया ईरानी- मोहित सहगल
सनाया और मोहित टीवी के क्यूटेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों की मुलाकात शो 'मिले जब हम तुम' के सेट पर हुई थी। दोनों ने गुंजन और सम्राट का किरदार निभाया था और पर्दे पर प्यार करते करते उन्हें असल जिंदगी में भी प्यार हो गया था। सनाया मोहित से दो साल बड़ी हैं लेकिन दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग हैं।
किश्वर मर्चेंट- सुयश राय
किश्वर और सुयश की मुलाकात शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। इस शो में भी किश्वर सुयश से काफी बड़ी नजर आईं थीं। वहीं वो असल जिंदगी में भी सुयश से बड़ी हैं। हालांकि सेट के पीछे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था जिसके बाद साल 2016 में उन्होंने शादी कर ली। किश्वर और सुयश हाल ही में माता पिता बने हैं और अपनी जिंदगी में खुश हैं।