आज गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन से गणपति उत्सव की शुरुआत हो जाती है। 10 दिन गणेश उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। त्योहार का सेलिब्रेशन स्टार प्लस के फेमस शो 'अनुपमा' में भी देखने को मिला है। अनुपमा की टीम गणेश चतुर्थी मनाने के लिए साथ आए और सेट पर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना भी की है। यही नहीं, राजन शाही ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सेट पर भी बप्पा को स्थापित कर पूजा-अर्चना भी की।
Anupamaa: 'अनुपमा' के सेट पर बप्पा का हुआ स्वागत, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर कलाकारों ने की आरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'अनुपमा' शो पिछले काफी दिनों से विवादों में घिरा हुआ था। वजह शो की टीआरपी या कोई सीन नहीं था। दरअसल, शो में 'वनराज' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुधांशु पांडे ने अचानक शो छोड़ने की घोषणा कर अपने फैंस को काफी हैरान कर दिया था। इसके बाद मेकर्स ने सेट पर मीडिया को बैन कर दिया था। हालांकि, काफी दिनों के बाद अब शो के सभी कलाकार साथ आए हैं और मिलकर गणपति बप्पा की पूजा आराधना करते नजर आ रहे हैं।
'अनुपमा' सीरियल के निर्माता-निर्देशक राजन शाही ब्लैक कुर्ते और लाल दुप्पटे में नजर आए। टीम ने मिलकर गणेश बप्पा की आरती की, फूल चढ़ाए और मिठाई बांटी। वही, शो में अनुपमा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रूपाली गांगुली भी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। अभिनेत्री के साथ अनुज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गौरव खन्ना भी एथनिक वियर में काफी अच्छे लग रहे थे।
बता दें कि 'अनुपमा' के अलावा गणेश उत्सव 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सेट पर भी देखने को मिला है। राजन शाही ने शो के कलाकारों और शिवांगी जोशी उर्फ नायरा के साथ सेट पर बप्पा का स्वागत किया। आरती करते समय अभिनेत्री ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला , गर्विता सदवानी, श्रुति उल्फत और अन्य भी देखे जा सकते हैं।
आरती के बाद, कलाकार प्रसाद वितरित करने में लगे रहे और उपस्थित सभी लोगों के साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद साझा किया। सभी कलाकारों की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।