अपनी कॉमेडी से घर-घर में पहचान बनाने वाले कॉमेडियन चंदन प्रभाकर जल्द ही बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं। कपिल शर्मा के शो के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है। इस शो को उन्होंने कई वर्ष पहले छोड़ दिया था, लेकिन अब वह छोटे पर्दे पर एक बार फिर से धमाकेदार अंदाज में नजर आ सकते हैं।
Bigg Boss 18: छोटे पर्दे पर दोबारा छा जाने को तैयार चंदन प्रभाकर, निर्माताओं ने किया बिग बॉस 18 के लिए संपर्क!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के अनुसार बिग बॉस के निर्माताओं ने उनसे सलमान खान के रियलिटी शो के आगामी सीजन के लिए संपर्क किया है। कथित तौर पर चंदन और निर्माताओं के बीच शो को लेकर बातचीत चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही चंदन इस प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में आने के बाद चंदन प्रभाकर की लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिला था। वह चंदू चायवाला की किरदार में शो में नजर आते थे। कपिल के साथ उनकी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब पसंद आती थी। हालांकि, उन्होंने साल 2022 में इस शो को अलविदा कह दिया था। वह कपिल के नेटफ्लिक्स शो - द ग्रेट इंडियन कपिल शो की टीम का भी हिस्सा नहीं थे।
चंदन ने कपिल शर्मा के शो को छोड़ने के अपने फैसले को लेकर एक बातचीत में कहा था कि इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह बस एक ब्रेक लेना चाहते थे। बिग बॉस 18 की बात करें तो निर्माताओं ने कथित तौर पर जान खान, मीरा देओस्थले, सुरभि ज्योति, कनिका मान, शाहीर शेख, समीरा रेड्डी, दीपिका आर्य, सोमी अली, अंजलि आनंद, अर्जुन बिजलानी, मानसी श्रीवास्तव और धीरज धूपर सहित कई लोकप्रिय नामों से संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि इस शो के लिए स्त्री 2 फेम सुनील कुमार से भी बात की गई है।
निर्माता इस बार शो और और अधिक रोमांचक बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। शो में अब्दु रोज़िक भी सलमान खान के साथ एक विशेष सेगमेंट में सह-होस्ट के रूप में नजर आ सकते हैं। बिग बॉस 18 का प्रीमियर 5 अक्टूबर को होने की संभावना है।
Game Changer: गणेश चतुर्थी पर राम चरण ने फैंस को दिया तोहफा, 'गेम चेंजर' से एक्टर का नया पोस्टर जारी