फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Star: शिल्पा शिंदे ही नहीं ये टीवी अभिनेत्रियां भी सह चुकी हैं यौन उत्पीड़न का दर्द, खुलासे से किया था दंग

Sat, 07 Sep 2024 04:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 07 Sep 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
TV Actresses Who Physically Abused Shilpa Shinde Kavita Kaushik Aarti Singh Madhurima Tuli Munmun Dutta
यौन उत्पीड़न की शिकार हुईं ये टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम

शोबिज की दुनिया बाहर से जितनी रंगीन दिखती है उतनी है नहीं। अंदर एक गहरा अंधेरा है जो समय-समय पर काम की तलाश कर रहे नौजवानों को भटकाने की पूरी कोशिश करता है। अक्सर सितारे अपने स्ट्रगल पीरियड के दौरान कास्टिंग काउच का खुलासा कर लोगों को दंग करते नजर आते हैं। हाल ही में टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने एक बॉलीवुड फिल्म निर्माता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सबको हैरान कर दिया। हालांकि, सिर्फ शिल्पा ही नहीं छोटे पर्दे की कुछ अन्य चर्चित हस्तियां भी हैं, जिन्होंने इस दर्द को सहा है। आइए उनकी सूची पर गौर फरमा लेते हैं-

TV Actresses Who Physically Abused Shilpa Shinde Kavita Kaushik Aarti Singh Madhurima Tuli Munmun Dutta
शिल्पा शिंदे - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शिंदे ने एक हालिया इंटरव्यू में यौन उत्पीड़न की घटना का खुलासा कर सबको दंग कर दिया जो 1998-99 के आसपास उनके संघर्ष के दिनों में घटी थी। उन्हें कुछ खास कपड़े पहनने और एक सीन करने का निर्देश दिया गया था जहां उन्हें फिल्म निर्माता को लुभाना था। शिंदे ने कहा, 'उस व्यक्ति ने मेरे साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की और मैं बहुत डर गई। मैंने उसे धक्का दिया और बाहर भाग गई।'

TV Actresses Who Physically Abused Shilpa Shinde Kavita Kaushik Aarti Singh Madhurima Tuli Munmun Dutta
आरती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

आरती सिंह की गिनती छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्रियों में होती है। आरती ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में अपने साथ घटे यौन उत्पीड़न की घटना का खुलासा कर सबको हैरान कर दिया था। आरती ने कहा था कि बचपन में उनके घर के एक नौकर ने उनके साथ रेप करने की कोशिश की थी, तब वह खूब जोर से चिल्ला पड़ी थीं और दरवाजे और खिड़कियां बंद कर ली थीं। आरती सिंह ने दूसरी बिल्डिंग में सेकंड फ्लोर से कूदकर खुद को बचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actresses Who Physically Abused Shilpa Shinde Kavita Kaushik Aarti Singh Madhurima Tuli Munmun Dutta
कविता कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम: कविता कौशिक

'एफआईआर' से मशहूर हुईं कविता कौशिक बचपन में यौन उत्पीड़न की घटना की शिकार हुई थीं। जब वो 11 साल की थीं, तब उनके घर पर मैथ्स टीचर ने उनके साथ बदसलूकी की थी। इस बात का खुलासा करते हुए कविता ने यह भी बताया था कि जब उन्होंने छेड़छाड़ की बात अपनी मां से बताई थी तो उनकी मां ने बेटी की बात पर विश्वास भी नहीं किया था।

Game Changer: गणेश चतुर्थी पर राम चरण ने फैंस को दिया तोहफा, 'गेम चेंजर' से एक्टर का नया पोस्टर जारी

विज्ञापन
TV Actresses Who Physically Abused Shilpa Shinde Kavita Kaushik Aarti Singh Madhurima Tuli Munmun Dutta
मुनमुन दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बबीता जी' का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। मुनमुन ने 'मी टू' मूवमेंट के दौरान यौन शोषण की दर्दनाक घटना साझा की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि उनके अंकल से लेकर चचेरे भाई तक ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं मुनमुन के साथ उनके एक टीचर ने भी छेड़छाड़ की थी।

Shraddha Kapoor: 'छिछोरे' से पहले भी दिख सकती थी सुशांत-श्रद्धा की जोड़ी, इस फिल्म में संग आ सकते थे नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed