{"_id":"66dade4c5649bcdf1505ce90","slug":"kbc-16-amitabh-bachchan-gave-a-witty-reply-to-manu-bhaker-when-she-confessed-her-love-for-shah-rukh-khan-2024-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 16: मनु भाकर ने शाहरुख को बताया 'किंग ऑफ रोमांस', बिग बी बोले- हमने भी प्यार मोहब्बत किया है फिल्मों में","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 16: मनु भाकर ने शाहरुख को बताया 'किंग ऑफ रोमांस', बिग बी बोले- हमने भी प्यार मोहब्बत किया है फिल्मों में
ओलंपिक 2024 में देश का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर छोट पर्दे के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16 सीजन में नजर आईं। शो में अपनी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों पर चर्चा करने के अलावा, उन्होंने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से बॉलीवुड के प्रति अपने लगाव के बारे में भी बात की। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी मनु से कई दिलचस्प सवाल पूछे और मजेदार किस्सा भी सुनाया।
2 of 5
मनु भाकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शो में जब उनसे फिल्म दिल तो पागल है से जुड़ा सवाल पूछा गया तो ओलंपिक शूटर ने कहा कि जब प्यार और रोमांस की बात आती है, तो शाहरुख खान ही उनके लिए सही हैं। अमिताभ ने उन्हें मजेदार जवाब दिया। एक सवाल के दौरान, यश चोपड़ा की फिल्म दिल तो पागल है का एक ट्रैक बजाया गया और उनसे पूछा गया, “इस फिल्म में कौन सा अभिनेता है?”
3 of 5
मनु भाकर
- फोटो : PTI
मनु ने जवाब दिया, “जब प्यार और रोमांस की बात आती है, तो शाहरुख खान ही होंगे।” उनके जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिग्गज अभिनेता ने कहा कि, “ऐसा है देवी जी की हमने भी बहुत प्यार मोहब्बत की है फिल्मों में।” जब सभी हंसने लगे, तो मनु ने कहा, “आपका नाम नहीं था सर।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनु भाकर
- फोटो : PTI
मनु और भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान अमन सेहरावत को 'केबीसी 16' के विशेष एपिसोड जीत का जश्न में आमंत्रित किया गया था। मनु और अमन दोनों ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। अमिताभ ने उनसे बात करते हुए उनकी कड़ी मेहनत और प्रेरक यात्रा की प्रशंसा की।
विज्ञापन
5 of 5
कल्कि 2898 एडी पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार अमिताभ बच्चन ने एक्शन-थ्रिलर कल्कि 2898 एडी में अभिनय किया था। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पटानी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में और प्राइम वीडियो पर अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिल्म का सीक्वल 2025 से बनने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।