फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश के शमिता को 'आंटी' कहने पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- आप किसी को गरिमा नहीं सिखा सकते...

Thu, 27 Jan 2022 07:51 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 27 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Gauahar criticises Tejasswi for calling Shamita aunty Disgusting behaviour
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 में प्रतियोगी एक-दूसरे के प्रति भद्दी टिप्पणियां न करें ऐसा हो ही नहीं सकता। बुधवार के एपिसोड में भी तेजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी को 'आंटी' कह दिया, जिसकी वजह से शमिता शेट्टी को न सिर्फ बुरा लगा बल्कि शर्मिंदा भी होना पड़ा। अब बिग बॉस की ही पूर्व प्रतियोगी गौहर खान ने तेजस्वी प्रकाश के इस व्यवहार को 'घृणित व्यवहार' बताया है। उन्होंने गुस्से में यहां तक कह डाला कि आप किसी को भी गरिमा नहीं सिखा सकते हैं यह तो इनबिल्ट होती है।



 

Gauahar criticises Tejasswi for calling Shamita aunty Disgusting behaviour
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, गौहर खान ने ट्वीट के जरिए बिग बॉस 15 के प्रतियोगियों को सीख दी। उन्होंने कहा कि किसी को आंटी कहना आपकी असुरक्षा का सबूत है। गौहर ने यह बात साफ तौर पर शो की प्रतियोगी तेजस्वी प्रकाश के लिए कही। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''घृणित व्यवहार। 

Gauahar criticises Tejasswi for calling Shamita aunty Disgusting behaviour
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

यह बस और भी खराब हो रहा है। किसी को आंटी कहना अभी भी आपकी असुरक्षा का सबूत है। और 'चढ़ गई उसपे' किसी की मानसिकता की गंदगी है।'' उन्होंने आगे, हैशटैग शमिता लिखते हुए लिखा कि यह एक ऐसा खेल है। आप गरिमा नहीं सिखा सकते, यह इनबिल्ट है। बुधवार के एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश ने शमिता को 'आंटी' बुलाकर परोक्ष रूप से उनकी उम्र का मजाक बनाया था। एक टास्क के बाद तेजस्वी प्रकाश ने शमिता के करण कुंद्रा पर चिल्लाने का जिक्र करते हुए कहा, "लो आंटी चढ गई हम पे भी।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauahar criticises Tejasswi for calling Shamita aunty Disgusting behaviour
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

जिसे लेकर अब गौहर खान ने ट्वीट किया है और तेजस्वी प्रकाश के इस व्यवहार की आलोचना करते हुए इसे “घृणित व्यवहार'' करार दिया है। शो में एक टास्क के दौरान तेजस्वी के ब्वॉयफ्रेंड करण ने एक होटल के मेहमान की भूमिका निभाई, जबकि तेजस्वी और शमिता को स्टाफ की ड्यूटी सौंपी गई। 

विज्ञापन
Gauahar criticises Tejasswi for calling Shamita aunty Disgusting behaviour
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

जब करण ने अतिथि के रूप में कहा कि उन्हें तेजस्वी की मालिश पसंद नहीं है, तो शमिता ने पदभार संभाला। इससे तेजस्वी नाराज हो गए, जिन्होंने टिप्पणी की “यह करण कुंद्रा है न कि राकेश बापट। इसी दौरान विवाद के बाद तेजस्वी प्रकाश ने शमिता को 'आंटी' कहा। जिसका शमिता शेट्टी ने यह कहते हुए पलटवार किया "यह एक काम है और आपको मुझे आंटी कहने का कोई काम नहीं है।" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed