फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा शो: भारती सिंह बोलीं- 90s की एक्ट्रेस किसी के साथ भी सेट हो जाती थीं, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

Fri, 10 Sep 2021 11:30 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 10 Sep 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
govinda laugh out when bharti singh said 90s actresses was settle with anybody and not so demanding in the kapil sharma show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : sony tv

कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ सभी को हंसाने गुदगुदाने के लिए लौट चुके हैं। एक बार फिर से भारती सिंह, कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, चंदर प्रभाकर और सुदेश लहरी अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीत रहे हैं। कपिल शर्मा के शो में इस हफ्ते खूब मस्ती धमाल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें भारती गोविंदा के साथ न सिर्फ मस्ती कर रही हैं बल्कि कपिल शर्मा की खिंचाई करती हुईं नजर आ रही हैं।



90 की अभिनेत्रियों को लेकर कही ये बात

द कपिल शर्मा शो में अतिथि बनकर पहुंचे गोविंदा और सुनीता आहूजा के इस वीडियो को शो के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में भारती गोविंदा के साथ मस्ती करते हुए कह रही हैं, ‘आपकी 90 के दशक की जो हीरोइन थीं वो बहुत लो मेंटेनन्स वाली थीं। किसी के साथ भी सेट हो जाती थीं चाहे वो कुली हो, रिक्शे वाला हो। लेकिन आज कल की हीरोइन को देखों नखरे इतने हैं।

govinda laugh out when bharti singh said 90s actresses was settle with anybody and not so demanding in the kapil sharma show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : sony tv

कपिल शर्मा की खिचाईं करती दिखीं भारती

हमेशा सबकी खिचाईं करने वाले कपिल शर्मा पर भारती सिंह चुटकी लेते हुए नजर आईं। गोविंदा के साथ मस्ती करते हुए भारती ने कपिल की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा, ‘इस बंदे के पास देखो कितने पैसे हैं, लेकिन क्या दीपिका इसके हाथ आई’। भारती की ये बात सुनकर स्टेज पर सभी हंसने लगे। गोविंदा भी भारती की बात में हामी भरते हुए दिखे। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये बात तो भारती ने बिलकुल सही कही पहले की एक्ट्रेस डिमांडिंग नहीं थीं’।

govinda laugh out when bharti singh said 90s actresses was settle with anybody and not so demanding in the kapil sharma show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : sony tv

सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 2 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस हफ्ते गोविंदा का न सिर्फ कपिल शर्मा के शो में डांस लोगों को देखने को मिलेगा बल्कि कई ऐसे सवाल भी कपिल गोविंदा से पूछते हुए नजर आएंगे जिसका जवाब देना उनके लिए मुश्किल सा लग रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
govinda laugh out when bharti singh said 90s actresses was settle with anybody and not so demanding in the kapil sharma show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @kapilsharma

अक्षय कुमार बने थे पहले मेहमान

कपिल शर्मा का तीसरे सीजन का पहला एपिसोड 21 अगस्त को टेलिकास्ट हुआ था। जिसमें पहले मेहमान बनकर पहुंचे थे अक्षय कुमार। क्षय कुमार इससे पहले कपिल शर्मा के शो में कई बार गेस्ट के रूप में नजर आ चुके हैं। वहीं जब भी अक्षय कुमार कपिल के शो में आते हैं तो हंसी के ठहाके दोगुने हो जाते हैं। पहले एपिसोड में ही अक्षय और कपिल ने खूब धमाल मचाया।

विज्ञापन
govinda laugh out when bharti singh said 90s actresses was settle with anybody and not so demanding in the kapil sharma show
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक - फोटो : Instagram

कृष्णा अभिषेक रहे एपिसोड से गायब

कृष्णा अभिषेक ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा, ‘पिछले 15 दिनों से मैं अपनी फिल्म की डेट और द कपिल शर्मा शो की डेट के बीच में एडजस्ट करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं कपिल के लिए अपनी डेट्स एडजस्ट कर सकता हूं, लेकिन मुझे जैसे ही पता चला कि वो शो में अतिथि बनकर आ रहे हैं तो मैं उस एपिसोड का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। इसलिए मैंने अपनी डेट भी एडजस्ट नहीं की और हम आपको साथ ही में शूट करते हुए नहीं दिखाई देंगे। बता दें कि परिवार के बीच चल रहे मनमुटाव की वजह से ये दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed