फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

41 साल की हुईं 'संजीवनी' की डॉक्टर जूही, देखिए अब कितना बदल गया है लुक

Sat, 30 Jan 2021 11:42 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 30 Jan 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
Gurdeep Kohli Birthday Special Know About Actress Love Story With Husband Arjun Punj and Her Career
गुरदीप कोहली - फोटो : Instagram

टेलीविजन पर सालों से राज कर रहीं अभिनेत्री गुरदीप कोहली किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। गुरदीप का जन्म 30 जनवरी 1980 को हुआ था। इस साल गुरदीप अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। गुरदीप कोहली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में धारावाहिक 'संजीवनी' से की थी। इस धारावाहिक में उन्होंने डॉक्टर जूही का किरदार निभाया था। धारावाहिक को दर्शकों का भी खूब सारा प्यार मिला था और ये उस समय का सफल सीरियल रहा था।

Gurdeep Kohli Birthday Special Know About Actress Love Story With Husband Arjun Punj and Her Career
गुरदीप कोहली, अर्जुन पुंज - फोटो : Instagram

गुरदीप कोहली के साथ धारावाहिक 'संजीवनी' में अर्जुन पुंज भी नजर आए थे। धारावाहिक में इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई और ये रील लाइफ कपल रियल लाइफ कपल बन गया। साथ काम करते हुए इन दोनों की दोस्ती हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इन दोनों ने साल 2006 में शादी करने का फैसला कर लिया।

Gurdeep Kohli Birthday Special Know About Actress Love Story With Husband Arjun Punj and Her Career
गुरदीप कोहली, अर्जुन पुंज - फोटो : Instagram

दरअसल गुरदीप शुरुआत से ही लव मैरिज करना चाहती थीं। 'संजीवनी' के सेट पर अर्जुन गुरदीप की खूबसूरती देखकर ही उनके कायल हो गए थे। शो की शूटिंग के बाद दोनों अक्सर बाहर घूमने जाया करते थे। इस दौरान दोनों को ही एहसास हुआ कि इन दोनों में काफी समानताएं हैं। इनके सोचने समझने का ढंग एक जैसा ही है। बस फिर क्या था अर्जुन ने गुरदीप को प्रपोज किया और गुरदीप ने भी झटपट हां कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurdeep Kohli Birthday Special Know About Actress Love Story With Husband Arjun Punj and Her Career
बच्चों के साथ गुरदीप कोहली, अर्जुन पुंज - फोटो : Instagram

अर्जुन और गुरदीप ने जरा भी देर ना करते हुए अपने माता-पिता को एक दूसरे से मिलवा दिया। इन दोनों का रिश्ता भी तय हो गया और 10 दिसंबर 2006 को दोनों पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। जिसके बाद गुरदीप ने साल 2010 में बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम मेहर पुंज रखा गया। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने एक बेटे को भी जन्म दिया। बेटे का नाम माहिर रखा। अर्जुन और गुरदीप आज भी बॉलीवुड के क्यूट कपल की लिस्ट में शुमार रहते हैं।

विज्ञापन
Gurdeep Kohli Birthday Special Know About Actress Love Story With Husband Arjun Punj and Her Career
गुरदीप कोहली - फोटो : Instagram

वहीं बात करें गुरदीप कोहली के वर्कफ्रंट की तो गुरदीप ने कई धारावाहिकों में काम किया है जिनमें 'संजीवनी', 'बेस्ट ऑफ लक निक्की', 'सेठजी', 'सिंदूर तेरे नाम का', 'अर्जुन', 'दुर्गेश नंदिनी', 'दिल की बातें दिल ही जाने', 'नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी' शामिल हैं। इसके अलावा गुरदीप अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'राउडी राठौर' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। वहीं गुरदीप ने एकता कपूर की वेब सीरीज 'कहने को हमसफर हैं' से भी काफी सुर्खियां बटोरीं।

पढ़ें: TRP WEEK 3: तीसरे हफ्ते भी अनुपमां ने अपनी जगह की पक्की, इस धारावाहिक ने दोबारा मारी एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed